मिडिल ईस्ट संकट को लेकर रक्ष मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान आया है. राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना होर्मुज़ स्ट्रेट से भारतीय जहाज़ों को सुरक्षित निकाल रही है. हमारे प्रधानमंत्री मोदी रोज अपने डिप्लोमैटिक स्किल्स का प्रयोग करते हुए भारतीयों के हितों की रक्षा कर रहे हैं. साथ ही रक्षामंत्री ने अफवाहों को लेकर कहा कि कुछ लोग पश्चिम एशिया के संघर्ष के कारण कई तरह झूठ फैलाकर पैनिक फैलाना चाहते हैं. न तो देश में पेट्रोल-डीज़ल की कमी है, न तो कुकिंग गैस सिलेंडर की और भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.