संसद में हुए कथित हंगामे को लेकर कांग्रेस के सांसद गुरजीत ओजला ने बेबाक बयान दिया है. वे आरोपों का पलटवार करते हुए कहते हैं कि अगर गलती हुई है तो कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन देश के हितों से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. ओजला ने सरकार पर सवाल उठाए हैं कि अमेरिका जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाब देने से बचना ठीक नहीं है और प्रधानमंत्री की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस न होना कई सवाल खड़े करता है.