केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ हफ्तों में देश के विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. इस क्रम में वह राजस्थान के बीकानेर से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे, जहां BSF चौकियों का निरीक्षण करने के साथ सुरक्षा बलों के जवानों से संवाद भी करेंगे. इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, घुसपैठ रोकने की रणनीति और जमीनी हालात पर उच्चस्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी. आगामी कार्यक्रमों के तहत गुजरात, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के सीमा क्षेत्रों का भी दौरा प्रस्तावित है.