scorecardresearch
 

Newswrap: पढ़ें, बुधवार सुबह की पांच बड़ी खबरें

साइक्लोन यास तेजी से ओडिशा की की तरफ बढ़ रहा है. इस साल का पहला चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है. उधर, कोरोना वैक्सीन को लेकर राहत भरी खबर यह है कि अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर इस साल यानी 2021 में भारत को वैक्सीन की पांच करोड़ डोज देने को तैयार है.

Advertisement
X
साइक्लोन यास के आज ओडिशा में टकराने के आसार हैं.
साइक्लोन यास के आज ओडिशा में टकराने के आसार हैं.

साइक्लोन यास तेजी से ओडिशा की की तरफ बढ़ रहा है.आज सुबह 11 बजे के आस-पास इसके टकराने के आसार हैं. कोरोना वैक्सीन को लेकर राहत भरी खबर यह है कि अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर इस साल यानी 2021 में भारत को वैक्सीन की पांच करोड़ डोज देने को तैयार है. इस साल का पहला चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है. उधर, दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज के एक एसोसिएट प्रोफेसर की कोरोना के चलते मौत हो गई है. इन खबरों के साथ पढ़िए बुधवार सुबह की पांच बड़ी खबरें.

Cyclone Yaas Live: ओडिशा में 'Yaas' का लैंडफॉल शुरू, तेज हवाओं के साथ बारिश

साइक्लोन यास तेजी से ओडिशा के दक्षिण में बालासोर के पास बढ़ रहा है. चक्रवाती तूफान यास (Yaas Cyclone) के ओडिशा के धामरा (Dhamra) में के आस-पास टकराने का अनुमान है. तूफान के मद्देनजर कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यास नाम का ये तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान जब तट से टकराएगा तो उस दौरान 130-140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

Chandra Grahan 26 May 2021: 26 मई का चंद्र ग्रहण बेहद खास, जानें भारत में कितने बजे लगेगा और कहां देगा दिखाई?

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को लगने जा रहा है. इस बार का चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. यह चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत और अमेरिका में दिखाई देगा. यह प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों से भी दिखाई देगा.

Advertisement

कोरोनाः भारत को इस साल 5 करोड़ डोज देने को तैयार फाइजर, अगले साल आ सकती है सिंगल डोज वैक्सीन
 
कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने की मांग जोर पकड़ रही है. इस बीच वैक्सीन निर्माता विदेशी कंपनियों की ओर से अच्छी खबर आई है. अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर इस साल यानी 2021 में भारत को वैक्सीन की पांच करोड़ डोज देने को तैयार है.

जानिए क्यों प्रशासक प्रफुल्ल पटेल से नाराज हैं लक्षद्वीप के लोग, ट्रेंड कर रहा #SaveLakshadweep

देश के सबसे द्वीप में से एक लक्षद्वीप में प्रशासक और स्थानीय नेताओं पर विवाद शुरू हो गया है. कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर #SaveLakshadweep ट्रेंड भी कर रहा था. दरअसल, यहां के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ स्थानीय लोगों में कोरोना मिसमैनेजमेंट के साथ ही द्वीपवासियों के खाने-पीने पर टिप्पणी को लेकर नाराजगी है.

दिल्ली: हिंदू कॉलेज के 43 वर्षीय एसोसिएट प्रोफेसर की कोरोना से मौत, एम्स में थे भर्ती

दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर जारी है. कोरोना के नए मामलों में भले ही कमी दर्ज की गई हो लेकिन कोरोना से लोगों की मौत का सिलसिला जारी है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सीएल जोनवाल की कोरोना के चलते मौत हो गई.

Advertisement


 
 

Advertisement
Advertisement