scorecardresearch
 

Weather Updates: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरे की चादर, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह हल्का कोहरा देखा गया. स्काइमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और गंगा के मैदानी भागों में कोहरा छाया रहेगा.

Advertisement
X
Delhi Weather Updates
Delhi Weather Updates

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह हल्का कोहरा देखा गया. स्काइमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और गंगा के मैदानी भागों में कोहरा छाया रहेगा. असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. 

दरअसल, एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से सटे राज्यों के करीब आ रहा है. वहीं उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इन दोनों गतिविधियों का असर मैदानी इलाकों वाले राज्यों पर पड़ेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर तक का कोहरा छाया रहेगा. वहीं, सोमवार की सुबह दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में लोगों को हल्के धुंध का सामना करना पड़ा. 

Weather Updates

विभाग के मुताबिक सोमवार की सुबह नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्का कोहरा छाया रहा. विजिबिलिटी की बात करें तो अमृतसर, पटिलाया और अंबाला में घने कोहरे की वजह से 25 मीटर, गंगानगर में 200 मीटर और दिल्ली के सफदरजंग, बरेली में 500 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई.

Advertisement

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में इस हफ्ते न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है. हालांकि, पूरे हफ्ते धुंध की हल्की चादर भी दिखेगी और मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, हवा की गति कम होने की वजह से प्रदूषण में बढ़ोतरी हो सकती है. कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकता है.

 

Advertisement
Advertisement