तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य नैनार नागेंद्रन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी दी है. नैनार नागेंद्रन ने कहा है कि तमिलनाडु के नमक्कल जिले के में एक मासूम 7 साल की बच्ची के अपहरण और यौन उत्पीड़न की घटना बेहद भयावह और दिल दहला देने वाली है.
बच्ची का फिलहाल ईरोड सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह जल्द ही शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो जाएगी. हम सब उसके साथ अटूट समर्थन में खड़े हैं.
नैनार नागेंद्रन ने कहा कि यह घटना तमिलनाडु की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. व्यस्त सार्वजनिक क्षेत्र में घर के पास खेल रही बच्ची को अपराधी द्वारा अपहरण और उत्पीड़न करना शासन की विफलता को उजागर करता है.
नागेंद्रन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार पूरी तरह असफल रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री तमिलनाडु की महिलाओं का सामना किस तरह करेंगे?
उन्होंने कहा कि डीएमके के विनाशकारी प्रशासन के साथ, क्या बच्चियों की माताओं को भय और मानसिक पीड़ा से जीना ही "अच्छे शासन" की पहचान है?
वह आगे कहते हैं कि क्या “Victorious Tamil Women” नामक विज्ञापन अभियानों से यौन शोषण का शिकार हुई बच्चियों के आंतरिक घावों को ढक दिया जा सकता है?
अगर श्री एम.के. स्टालिन एक राजनेता के रूप में नहीं बल्कि वास्तव में “एक पिता” की नजरिए ये से सोचें, तो क्या वह कभी “Dravidian Model” जैसी महिलाओं के प्रति शत्रुतापूर्ण व्यवस्था को माफ करेंगे?