scorecardresearch
 
Advertisement

Rajya Sabha Election 2026 Live: बिहार राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को झटका, पांचों सीटों पर NDA की जीत

aajtak.in | नई दिल्ली | 16 मार्च 2026, 8:57 PM IST

Rajya Sabha Elections Live Updates: राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज वोटिंग जारी है. सबकी नजर विशेष रूप से बिहार, हरियाणा और ओडिशा पर है जहां रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है. दरअसल इस बार राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव होना था जिसमें से 26 कैंडिडेट पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. अब बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटों पर आज वोटिंग है.

bihar haryana odisha rajya sabha election bihar haryana odisha rajya sabha election

देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए जारी चुनावी प्रक्रिया आज अपने अंतिम चरण में है. 37 में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. अब सारा ध्यान उन 11 सीटों पर है जहां उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने के कारण आज वोटिंग हो रही है. वोटिंग सुबह 9 बजे से जारी है और चार बजे नतीजे घोषित किए जाएंगे. 

जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें बिहार (5 सीटें), ओडिशा (4 सीटें) और हरियाणा (2 सीटें) शामिल हैं.  बिहार की 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (JDU), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, और शिवेश कुमार (BJP) की जीत लगभग तय मानी जा रही है. पांचवी सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा (RLM) और आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच सीधी टक्कर है. ओडिशा में भी 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार हैं. वहीं हरियाणा में 2 सीटों के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में हैं. 

3 राज्य, 11 राज्यसभा सीट... कैसे बिहार में फंसा एनडीए तो हरियाणा-ओडिशा में कांग्रेस की बढ़ी टेंशन
 

8:57 PM (एक महीने पहले)

Bihar Rajya Sabha Polls: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन विधानसभा पहुंचे, लिया जीत का सर्टिफिकेट

Posted by :- deepak mishra

राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना स्थित विधानसभा भवन पहुंचे. उन्होंने यहां राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट लिया.

8:19 PM (एक महीने पहले)

Bihar RS Poll Results: उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी जीत पर सभी विधायकों का जताया आभार

Posted by :- deepak mishra

राज्यसभा चुनाव में अपनी जीत के बाद एनडीए उम्मीदवार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने उनके पक्ष में वोट देने वाले सभी विधायकों का आभार जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ट्वीट में लिखा, 'राज्यसभा सदस्य के रुप में फिर से एक बार निर्वाचित होने पर मैं उन सभी विधायक साथियों को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति ह्रदयतल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे और नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर और शिवेश राम को अपना बहुमूल्य मत देकर जीत दिलाई है. यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, चिराग पासवान एवं एनडीए के अन्य सभी नेताओं के प्रति बिहार और देश की महान जनता की अटूट आस्था, विश्वास और आशीर्वाद, लाखों कार्यकर्ता साथियों के लगन और मेहनत की जीत है.'

8:12 PM (एक महीने पहले)

Odisha Rajya Sabha Polls: ओडिशा राज्यसभा चुनाव में भाजपा के 2, बीजेडी के 1 और 1 निर्दलीय कैंडिडेट की जीत

Posted by :- deepak mishra

ओडिशा से सोमवार को राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव कड़े मुकाबले और क्रॉस-वोटिंग के आरोपों के बीच संपन्न हुआ. मतदान के दौरान राजनीतिक तनाव भी देखने को मिला. भाजपा के वरिष्ठ नेता और ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने एक सीट पर जीत हासिल की. वहीं पार्टी के मौजूदा राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार भी दोबारा निर्वाचित हो गए. भाजपा के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय भी चुनाव जीत गए. उनकी जीत में बीजू जनता दल और कांग्रेस के विधायकों की क्रॉस-वोटिंग की भूमिका रही. वहीं बीजू जनता दल के उम्मीदवार संत्रप्त मिश्रा ने भी एक सीट जीतकर पार्टी की राज्यसभा में मौजूदगी बरकरार रखी.

7:42 PM (एक महीने पहले)

Bihar Rajya Sabha Elections: विधायकों ने धोखा नहीं दिया होता तो हम चुनाव जीत जाते- तेजस्वी यादव

Posted by :- deepak mishra

आरजेडी उम्मीदवार की हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी जितनी भी संख्या होती, हम भाजपा से लड़ते. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव में धनतंत्र और मशीन तंत्र का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि अगर हमारे विधायकों ने धोखा नहीं दिया होता तो हम चुनाव जीत जाते. उन्होंने यह भी कहा कि हमारे विधायक क्यों नहीं आए, इस पर आगे प्रक्रिया होगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि हम भाजपा के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.

Advertisement
7:41 PM (एक महीने पहले)

Bihar Rajya Sabha Polls: सम्राट चौधरी ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई

Posted by :- deepak mishra

बिहार राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई दी. राज्यसभा चुनाव खत्म होने के बाद विधानसभा के पोर्टिको में एनडीए और महागठबंधन के विधायकों के बीच नारेबाजी भी हुई. एनडीए के विधायकों ने जय श्री राम के नारे लगाए, जबकि महागठबंधन के विधायकों ने लोकतंत्र की हत्या बंद करो के नारे लगाए.

7:23 PM (एक महीने पहले)

Bihar Rajya Sabha Elections Results: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर NDA की जीत

Posted by :- deepak mishra

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत हुई है. महागठबंधन के खाते में एक सीट जा सकती थी, लेकिन कांग्रेस के तीन और आरजेडी के 1 विधायक ने मतदान में भाग नहीं लिया, जिस कारण 5वीं सीट भी एनडीए ने जीत ली. द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती के आधार पर एनडीए के 5वें उम्मीदवार शिवेश कुमार जीत गए. बिहार राज्यसभा चुनाव नतीजों पर आधिकारिक अधिसूचना जारी होनी बाकी है. 

7:13 PM (एक महीने पहले)

Bihar Rajya Sabha Polls: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय

Posted by :- deepak mishra

बिहार में राज्यसभा चुनाव की मतगणना के बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि सभी पांच सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवारों की जीत हुई है. मतगणना केंद्र से बाहर आए अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि थोड़ी ही देर में चुनाव परिणाम का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. (इनपुट: शशि भूषण)

7:07 PM (एक महीने पहले)

Bihar RS Polls: बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प मुकाबला, पांचवीं सीट पर कड़ा संघर्ष

Posted by :- deepak mishra

बिहार के राज्यसभा चुनाव में चार उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है. एनडीए के उम्मीदवार नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा की जीत सुनिश्चित हो गई है. हालांकि पांचवीं सीट के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है. एनडीए के उम्मीदवार शिवेश कुमार और आरजेडी के एडी सिंह के बीच कड़ी टक्कर चल रही है. पहली वरीयता के वोटों की गिनती में शिवेश कुमार पीछे रह गए हैं. आरजेडी के एडी सिंह को 37 वोट मिले हैं, जबकि शिवेश कुमार को केवल 30 वोट प्राप्त हुए हैं. अब इस सीट के लिए जीत-हार का फैसला दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती के बाद ही होगा.

6:32 PM (एक महीने पहले)

Bihar Rajya Sabha Electios: बीजेपी ने हमारे तीन विधायकों की चोरी की- कांग्रेस

Posted by :- deepak mishra

बिहार में राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के चार विधायकों के अनुपस्थित रहने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का बयान सामने आया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके विधायकों को चोरी कर लिया है. राजेश राम ने कहा कि हमारे तीन विधायकों के फोन 13 मार्च से ही अनरीचेबल आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पहले चुनाव में चोरी करती है और बाद में चुने हुए जनप्रतिनिधियों को भी अपने पक्ष में करने की कोशिश करती है. (इनपुट- अनिकेत)

Advertisement
6:29 PM (एक महीने पहले)

Bihar Rajya Sabha Polls: बिहार में राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू

Posted by :- deepak mishra

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए मतदान की गिनती शुरू हो गई है. प्रथम वरीयता के अनुसार...

नीतीश कुमार -  44 वोट
नितिन नवीन - 44 वोट
अमरेंद्र धारी सिंह - 37 वोट
रामनाथ ठाकुर - 42 वोट
शिवेश कुमार - 30 वोट
उपेन्द्र कुशवाहा - 42 वोट मिले हैं.

6:03 PM (एक महीने पहले)

Haryana RS Polls: कांग्रेस और भाजपा ने कुछ विधायकों की वोटिंग सीक्रेसी पर दर्ज कराई आपत्ति

Posted by :- deepak mishra

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले कांग्रेस और भाजपा ने कुछ विधायकों की वोटिंग की गोपनीयता को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं. कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक अनिल विज के वोट की गोपनीयता को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई है. वहीं भाजपा ने कांग्रेस विधायक परमवीर​ सिंह और भरत बेनीवाल के वोटों की गोपनीयता पर सवाल उठाए हैं. आरोप है कि अधिकृत पोलिंग एजेंट्स को बैलेट पेपर दिखाने के दौरान गोपनीयता का सही तरीके से पालन नहीं किया गया और डाला गया वोट अधिकृत एजेंट्स के अलावा अन्य लोगों को भी दिखाई दिया. इन आपत्तियों पर रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले के बाद ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

5:58 PM (एक महीने पहले)

Bihar Rajya Sabha Polls: बिहार राज्यसभा चुनाव में पड़े सभी 239 वोट वैध पाए गए

Posted by :- deepak mishra

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए सोमवार को हुए मतदान में कुल 239 विधायकों के वोट पड़े. इनमें से 202 विधायक एनडीए और 37 विधायक महागठबंधन के थे. महागठबंधन के 4 विधायकों ने मतदान नहीं किया. इनमें कांग्रेस के 3 और आरजेडी का 1 विधायक शामिल रहे. इस कारण महागठबंधन के एकमात्र उम्मीदवार की जीत की राह मुश्किल हो गई है, जबकि एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है.

5:47 PM (एक महीने पहले)

Odisha Rajya Sabha Polls: बीजेडी और कांग्रेस के 5 विधायकों ने बीजेपी समर्थित कैंडिडेट को दिया वोट

Posted by :- deepak mishra

ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में विपक्षी बीजेडी और कांग्रेस के कम से कम पांच विधायकों ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में मतदान किया. राज्य में 12 साल के अंतराल के बाद राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं. इस बार चार सीटों के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो 2 अप्रैल को खाली होंगी. ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने पत्रकारों को बताया कि उनके तीन विधायकों- रमेश जेना, दशरथी गोमांगो और सोफिया फिरदौस ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है. बीजेडी के बांकी विधायक देवी रंजन त्रिपाठी ने भी घोषणा की कि उन्होंने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है. बीजेडी के एक अन्य विधायक सौविक बिस्वाल की पत्नी डॉ. अनन्या प्रियदर्शनी ने दावा किया कि उनके पति ने राय के पक्ष में मतदान किया था.

4:08 PM (एक महीने पहले)

Bihar Rajya Sabha Polls: बिहार राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, महागठबंधन को बड़ा झटका

Posted by :- deepak mishra

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है. इस चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उसके चार विधायकों ने वोट नहीं डाला. जानकारी के मुताबिक फैसल रहमान (राजद) ने मतदान नहीं किया, जबकि कांग्रेस के तीन विधायक मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास ने भी अपना वोट नहीं डाला. इसके कारण महागठबंधन के विधायकों का आंकड़ा 37 पर ही रुक गया. वहीं एनडीए के सभी 202 विधायकों ने मतदान किया है. ऐसे में एनडीए के पांचवें उम्मीदवार शिवेश कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है. अनुमान है कि उन्हें एनडीए के 38 वोट मिल सकते हैं, जबकि आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह को 37 वोट मिलने की संभावना है. मतदान खत्म होने के बाद अब थोड़ी देर में मतगणना शुरू होगी, जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. (इनपुट- शशि भूषण)

 

Advertisement
4:00 PM (एक महीने पहले)

Bihar Rajya Sabha Election: महागठबंधन के चार विधायकों ने अब तक नहीं डाला वोट

Posted by :- deepak mishra

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा. इस बीच एनडीए के सभी 202 विधायकों ने अपना वोट डाल दिया है, जबकि महागठबंधन के विधायकों की संख्या 37 पर ही रुकी हुई है. जानकारी के मुताबिक महागठबंधन के चार विधायक अब तक मतदान नहीं कर पाए हैं. इनमें फैसल रहमान (राजद) के अलावा कांग्रेस के तीन विधायक मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास शामिल हैं. अगर महागठबंधन के ये चारों विधायक मतदान नहीं करते हैं तो यह कांग्रेस और आरजेडी के लिए बड़ा झटका माना जाएगा. ऐसी स्थिति में एनडीए के पांचवें उम्मीदवार शिवेश कुमार की जीत भी लगभग तय मानी जा रही है. (इनपुट- शशि भूषण)
 

3:40 PM (एक महीने पहले)

Bihar RS Polls: बिहार में NDA के सभी विधायकों ने डाले वोट, महागठबंधन के 4 विधायक संपर्क से बाहर

Posted by :- deepak mishra

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी एनडीए गठबंधन के सभी 202 विधायकों ने मतदान किया. दूसरी ओर, विपक्षी महागठबंधन के 37 विधायकों ने मतदान किया. कांग्रेस के तीन विधायक और आरजेडी का एक विधायक अभी तक मतदान करने नहीं आए हैं.

3:38 PM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Elections: 'हमें इंतजार करना चाहिए', विधायकों की अनुपस्थिति के बीच बोले तेजस्वी

Posted by :- deepak mishra

बिहार में राज्यसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन के विधायकों की अनुपस्थिति के बीच नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'हमें इंतजार करना चाहिए. हम लगभग 6 वोट से कम थे. अगर सभी विपक्षी दलों के वोट जोड़ दिए जाएं तो कुल संख्या 41 होती है. अभी न तो नतीजे आए हैं और न ही मतदान पूरी तरह समाप्त हुआ है. आप नतीजों का इंतजार कीजिए, सब कुछ साफ हो जाएगा.' (इनपुट: पीटीआई)

3:19 PM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Polls: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में INLD ने मतदान का बहिष्कार किया

Posted by :- deepak mishra

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने राज्यसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है. आईएनएलडी के विधानसभा में दो विधायक हैं. जनभावना का हवाला देते हुए आईएनएलडी ने राज्यसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की. (इनपुट: कमलजीत संधू)

2:53 PM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Polls: चंडीगढ़ राज्यसभा की 2 सीटों के लिए मतदान जारी

Posted by :- Kishor

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ में मतदान जारी है. INLD ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं. 3 बजे INLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला खुलासा करेंगे. अभी तक कुल 87 विधायकों ने मतदान किया है.
स्पीकर हरविंदर कल्याण, 2 INLD विधायक आदित्य देवीलाल और अर्जुन चौटाला ने मतदान नहीं किया है. (इनपुट- कमलजीत)

Advertisement
2:21 PM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Election: जेडीयू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए शेड्यूल जारी किया

Posted by :- Kishor

राज्यसभा चुनाव के बीच जेडीयू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. 22 मार्च तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों का नामांकन किया जाएगा. 23 मार्च को उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच होगी और24 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले पाएंगे. एक से अधिक उम्मीदवार रहने पर 27 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा.जेडीयू सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे.नीतीश कुमार का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है. (इनपुट- शशि भूषण)

1:50 PM (एक महीने पहले)

ओडिशा में कांग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

Posted by :- Vishnu Rawal

ओडिशा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. सूत्रों के मुताबिक, तीन विधायकों ने बीजेपी समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाला. इनके नाम रमेश जैना, दसरथो गोमागो और सोफिया फिरदौस ने क्रॉस वोटिंग की है. (इनपुट- राहुल गौतम)

1:18 PM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Election: महागठबंधन के चार विधायकों ने अपना वोट अब तक नहीं डाला

Posted by :- Kishor

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. एनडीए के सभी 202 विधायकों में वोट डाल दिया है. वहीं महागठबंधन के विधायकों का आंकड़ा 37 पर ही रुका है. महागठबंधन के चार विधायकों ने अपना वोट अब तक नहीं डाला है. कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक ने अपना वोट नहीं डाला है. राजद विधायक फैसल रहमान ने वोट नहीं डाला है. कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास ने भी अब तक वोट नहीं डाला है.

12:59 PM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Election: तेजस्वी यादव को अपनी राजनीति और अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए- अशोक चौधरी

Posted by :- Kishor

राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "NDA सभी पांच सीटें जीतेगा... यह विचारधाराओं की लड़ाई है. एक तरफ दबाव की राजनीति है, तो दूसरी तरफ वैचारिक लड़ाई. दबाव की इस लड़ाई में वे जितना दबाव झेल सकते हैं, झेलते हैं, और जब वे और नहीं झेल पाते, तो भाग खड़े होते हैं... तेजस्वी यादव को अपनी राजनीति और अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए..."

 

12:30 PM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Election Result:जब तेजस्वी के चैंबर में पहुंचे हम के विधायक

Posted by :- Kishor

राज्यसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच एक दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली. HUM की विधायक दीपा मांझी और ज्योति मांझी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चैंबर में घुस गईं. दरअसल दोनों ने चैम्बर के आगे लगा बोर्ड नहीं देखा. दोनों महिला विधायकों को तुरंत अपनी गलती का एहसास हुआ जिसके बाद वे तेजस्वी के चेंबर से बाहर निकल गईं. दीपा मांझी जीतन राम मांझी की बहू हैं जबकि ज्योति मांझी जीतन राम मांझी की समधन हैं.
 

Advertisement
12:21 PM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Election: अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Posted by :- Kishor

राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के बाद अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार नहीं रहेंगे तो हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा, 'मेरा आखिरी कार्यकाल है इसके बाद चुनाव नहीं लड़ेंगे. मेरा बच्चा सब चुनाव लड़ेगा, मेरा बड़ा बेटा चुनाव लड़ेगा. नीतीश कुमार जो फैसला लेंगे सब मंजूर है बीजेपी सीएम को भी एक्सेप्ट करेंगे. निशांत सीएम बनेगा तो निशांत को भी एक्सेप्ट करेंगे.'

11:58 AM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Election: तनुज पुनिया बोले- बीजेपी वाले देते हैं विधायकों को लालच

Posted by :- Kishor

कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया का राज्यसभा चुनावों लेकर कहा, 'बीजेपी हमेशा सारे हथकंडे अपनाती है ताकि वो लोकतंत्र को खत्म कर सके. कभी वो एजेंसी का इस्तेमाल करते हैं. कभी पैसा का लालच देते है. इसके लिए ही तमाम पार्टियों को अपने विधायको को छुपाना पड़ता है. कांशीराम हमारे खिलाफ चुनाव लड़ते थे, ज़ाहिर है हम उन्हे पहले तो celebrate नही कर सकते थे लेकिन अब जब वो दुनिया में नहीं हैं और उन्होंने जीवनभर काम किया बहुजनों के लिए, इसलिए हम चाहते हैं कि उन्हें भारतरत्न मिले. इसका राजनीति से कोई मतलब नही है, ये सामाजिक सुधारों की तरफ एक कदम है.'

11:48 AM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Election Voting: सतीश नांदल बोले- मेरी जीत तय है

Posted by :- Kishor

हरियाणा राज्यसभा चुनाव  के लिये मतदान जारी है. एक सीट पर बीजेपी उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत तय है वहीं दूसरी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध और निर्दलीय उम्मीदवार व बीजेपी नेता सतीश नांदल के बीच मुकाबला है. विधानसभा पहुंचने पर बीजेपी नेता व निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल ने कहा, 'राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर मेरी जीत सुनिश्चित है. मैंने कांग्रेस विधायकों से यहां तक भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से भी संपर्क साधा है. मैंने इनेलो के दो विधायकों को मेरे पक्ष में वोट करने की अपील की है. नतीजे आयेंगे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.' (Inupt- कमलजीत संधू)
 

11:44 AM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Polls: मैथिली ठाकुर ने भी किया मतदान

Posted by :- Kishor

बिहार विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के दौरान पहली बार चुनी गईं लोकगायिका और विधायक मैथिली ठाकुर ने भी मतदान किया. विधानसभा पहुंचकर उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया.

11:37 AM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Polls: हरियाणा के विधायक भी वोट डालने चंडीगढ़ पहुंचे

Posted by :- Kishor

राज्यसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में भी मतदान जारी है. इस बीच कांग्रेस विधायक भी चंडीगढ़ स्थित विधानसभा में पहुंच गए हैं. विधानसभा पहुंचने के बाद कांग्रेस विधायक विक्ट्री साइन करते हुए फोटो खिंचाते हुए नजर आए हैं. (इनपुट- कमलजीत संधू)

Advertisement
11:27 AM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Polls: कांग्रेस विधायकों से नहीं हो पा रहा संपर्क

Posted by :- Kishor

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. इस बीच अहम खबर ये है कि बिहार कांग्रेस के तीन विधायक पार्टी के संपर्क में नहीं हैं. इन विधायकों में कुछ का स्विच ऑफ हो गया है और कोई फोन नहीं उठा रहा है.

11:16 AM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Election Voting: RJD विधायक भाई वीरेंद्र बोले- हमारी जीत तय

Posted by :- Kishor

राज्यसभा चुनाव को लेकर RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, "हम 100% जीत का दावा करते हैं. हमारे उम्मीदवारों को 41 से ज़्यादा वोट मिलेंगे.. सरकार कई लोगों को सौदे की पेशकश कर रही थी. ये पेशकश सांप्रदायिक ताकतों की ओर से की जा रही थीं, लेकिन यहां हमारे पास ऐसे लोग हैं जो धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखते हैं..."

11:02 AM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Election: 110 विधायकों ने डाला वोट

Posted by :- Kishor

अब तक के एनडीए के 110 विधायकों ने वोट डाल दिया है वहीं महागठबंधन के 35 विधायकों ने वोट डाला है. ढाका विधानसभा से आरजेडी के विधायक फैसल रहमान भी वोट डालने नहीं पहुंचे है. एलजेपीआर, आरएलएम और HUM के विधायकों ने वोट डाला. (इनपुट-शशिभूषण)

10:13 AM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Polls: जेल से वोट देने पहुंचे अनंत सिंह

Posted by :- Kishor

दुलार चंद यादव हत्याकांड के आरोपी और जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं. माथे पर तिलक और चमकदार सफेद कमीज पहने हुए अनंत सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी हैं.

9:40 AM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Polls: RJD को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं- मंगल पांडे

Posted by :- Kishor

राज्यसभा चुनावों पर बिहार के मंत्री मंगल पांडे ने कहा, "आज मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, और NDA के सभी उम्मीदवार जीतेंगे..." RJD विधायकों को एक होटल में रखे जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "उन्हें (RJD को) अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है, इसीलिए वे ऐसा कर रहे हैं."

Advertisement
9:09 AM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Polls: कुशवाहा के बेटे बोले- हमारे पांचों उम्मीदवारों की जीत तय

Posted by :- Kishor

राज्यसभा चुनाव पर बिहार के मंत्री और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने कहा, "बिहार में एनडीए के सभी 5 उम्मीदवार चुनाव जीतने जा रहे हैं... विपक्ष एकजुट नहीं है, उनके विधायकों को जबरन होटलों में बंद करके रखा गया है. हमें पूरा भरोसा है कि हमारे पांचों उम्मीदवार जीतेंगे... विपक्ष के कई विधायक भी हमारे उम्मीदवारों का समर्थन करने जा रहे हैं. यह आपको नतीजों में देखने को मिलेगा..."

9:06 AM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Polls: बिहार विधानसभा में लगी विधायकों की लाइन

Posted by :- Kishor

सभी 11 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है और नतीजे 4 बजे घोषित किए जाएंगे. बिहार विधानसभा में तमाम विधायक पहुंच गए हैं और लाइन लगाकर मतदान कर रहे हैं.  बिहार JDU के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, 'NDA को बस औपचारिक रूप से जीत की घोषणा करनी है. 101% हमारी जीत पक्की है... विपक्ष चाहे कोई भी हथकंडा अपना ले, वोटिंग NDA के पक्ष में ही हो रही है. सभी पांचों सीटें NDA के पक्ष में ही जाएंगी...' 

 

8:47 AM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Election Voting: बिहार में दिलचस्प हुई जंग

Posted by :- Kishor

बिहार राज्यसभा चुनाव में एक सीट के लिए 41 वोटों की दरकार है. एनडीए (128 विधायक) के चार उम्मीदवार आसानी से जीत रहे हैं, लेकिन पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा और आरजेडी के अमरेंद्र सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है. आरजेडी को एआईएमआईएम के 5 और बसपा के 1 विधायक का समर्थन मिलने से उनका आंकड़ा 41 तक पहुंचता दिख रहा है, जिससे कुशवाहा की राह मुश्किल हो गई है. अब सबकी नजरें कांग्रेस विधायकों के रुख और संभावित 'खेला' पर टिकी हैं.

8:25 AM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Polls: कांग्रेस ने लगाया विधायकों को रिश्वत देने का आरोप

Posted by :- Kishor

ओडिशा में राज्यसभा चुनावों से पहले क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कोरापुट के सांसद सप्तगिरी उलका ने रविवार को आरोप लगाया कि बेंगलुरु के एक होटल में ठहरे पार्टी विधायकों को 5-5 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की गई. उलका ने यह आरोप ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (OPCC) द्वारा जारी एक वीडियो संदेश में लगाया. 

8:15 AM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Polls Haryana: हरियाणा कांग्रेस के विधायक हिमाचल प्रदेश के कसौली भेजे गए

Posted by :- Kishor

राज्यसभा चुनावों से एक दिन पहले, हरियाणा कांग्रेस के 31 विधायकों को, जो शिमला के पास कुफरी में दो रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे, उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच सोलन जिले के कसौली भेज दिया गया. हरियाणा विधानसभा में 37 सदस्यों वाली कांग्रेस के पास अपने उम्मीदवार को एक सीट जिताने के लिए ज़रूरी संख्या बल मौजूद है लेकिन उसे क्रॉस वोटिंग का डर है.
 

Advertisement
8:10 AM (एक महीने पहले)

Rajya Sabha Election Bihar: बिहार में शनिवार को चला बैठकों का दौर

Posted by :- Kishor

बिहार में वोटिंग से एक दिन पहले यानि शनिवार को जबरदस्त हलचल देखने को मिली और बैठकों का दौर जारी रहा. जहां NDA खेमे ने उन विधायकों के साथ बीजेपी और जेडीयू नेताओं ने बैठक की तो वहीं RJD अपने इकलौते उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन जुटाने में लगी रही.

8:06 AM (एक महीने पहले)

Odisha Rajya Sabha Election 2026: बीजेडी ने निलंबित विधायकों को दी चेतावनी

Posted by :- Kishor

विपक्षी पार्टी BJD ने रविवार शाम अपने दो निलंबित विधायकों से कहा कि वे राज्यसभा चुनावों में पार्टी लाइन के अनुसार ही वोट दें, वरना उनकी पार्टी की सदस्यता रद्द हो सकती है.पटकुरा के विधायक अरविंद महापात्रा और चंपुआ के विधायक सनातन महाकुड को 15 जनवरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में BJD से निलंबित कर दिया गया था.

Advertisement
Advertisement