scorecardresearch
 

Indian Railways: रेलवे ने बढ़ाई समर स्पेशल ट्रेनों की संख्या, इस रूट पर चलेंगी 6 और ट्रेनें, देखें लिस्ट

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे अलग-अलग रूट्स पर समर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के अनुसार, रक्सौल, सहरसा और नेसुबो गोमो से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. आइए देखते हैं इन ट्रेनों का टाइम शेड्यूल.

Advertisement
X
Summer Special Trains 2026 Indian railway news (File Photo)
Summer Special Trains 2026 Indian railway news (File Photo)

गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ शुरू हो जाती है. वजह यह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में रहकर रोजी-रोटी कमाने वाले और नौकरी पैशा लोग गर्मी की छुट्टियों में अपने घर की तरफ आते हैं. इस दौरान ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होता है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है.

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि रेलयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में रक्सौल, सहरसा, नेसुबो गोमो स्टेशन से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.

आइए देखते हैं ट्रेनों की लिस्ट और टाइम शेड्यूल

> गाड़ी संख्या 05502/05501 सहरसा-कुमेदपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 05502 सहरसा-कुमेदपुर स्पेशल का परिचालन 30.04.2026 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को किया जा रहा है. सहरसा से इस स्पेशल ट्रेन का प्रस्थान समय 07.30 बजे निर्धारित किया गया है, जो विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 13.45 बजे कुमेदपुर पहुंचती है.

वापसी में गाड़ी संख्या 05501 कुमेदपुर-सहरसा स्पेशल 30.04.2026 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को कुमेदपुर से 15.00 बजे खुलकर 22.15 बजे सहरसा पहुंचती है. इस ट्रेन का अप एवं डाउन दिशा में सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, नौगछिया एवं कटिहार स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है.

Advertisement

> 05504/05503 रक्सौल-हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 05504 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 22.04.2026 एवं 26.04.2026 को परिचालित की जाएगी. रक्सौल से यह स्पेशल ट्रेन 16.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 08.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 05503 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 23.04.2026 एवं 27.04.2026 को हावड़ा से 11.30 बजे खुलकर अगले दिन 04.30 बजे रक्सौल पहुंचेगी.

अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा, समस्तीपुर बरौनी, किऊल, जमुई, झाझा सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

> 03302/03301 नेसुबो गोमो-दुर्गापुर-नेसुबो गोमो स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 03302 नेसुबो गोमो-दुर्गापुर स्पेशल 22.04.2026 एवं 24.04.2026 को नेसुबो गोमो से 21.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 01.00 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 03301 दुर्गापुर-नेसुबो गोमो स्पेशल 22.04.2026, 23.04.2026 एवं 25.04.2026 को दुर्गापुर से 02.30 बजे खुलकर 06.30 बजे नेसुबो गोमो पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन धनबाद एवं आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement