scorecardresearch
 

Indian Railways: रेलवे ने किया 4 और समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, देखें रूट-टाइमिंग और स्टॉपेज

Summer Special Railways: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र ने चार ओर समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें गोमती नगर-कोलकाता और उधना-जयनगर रूट पर चलेंगी, जो यूपी और बिहार रूट के यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाएंगी.

Advertisement
X
इन ट्रेनों के संचालन से यूपी-बिहार रूट के यात्रियों को सुविधा होगी (File Photo-ITG)
इन ट्रेनों के संचालन से यूपी-बिहार रूट के यात्रियों को सुविधा होगी (File Photo-ITG)

गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में होने वाली संभावित भीड़ के मद्देनजर भारतीय रेलवे इस साल भी समर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. यात्रियों की सुविधा के लिए देश के अलग-अलग रेल रूट पर समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया जा रहा है. इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्राधिकार में चलने वाली दो जोड़ी यानी 4 और समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि इन समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से विशेष रूप से यूपी और बिहार के लोगों को यात्रा करने में सुविधा होगी.

आइए देखते हैं ट्रेनों का रूट- टाइमिंग और स्टॉपेज
 

> ट्रेन संख्या 05064/05063 गोमती नगर-कोलकाता-गोमती नगर वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी गोमती नगर से 22 एवं 29 अप्रैल, 2026 दिन बुधवार को तथा कोलकाता से 23 एवं 30 अप्रैल, 2026 दिन बृहस्पतिवार को 02 फेरों के लिए चलेगी.

गाड़ी संख्या 05064 गोमती नगर-कोलकाता समर स्पेशल ट्रेन 22 एवं 29 अप्रैल, 2026 दिन बुधवार को गोमती नगर से 08.40 बजे प्रस्थान करके गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, दिघवा दुबौली, मशरख, मढ़ौरा, हाजीपुर होते हुए दूसरे दिन शाहपुर पटोरी से 00.12 बजे चलकर बरौनी, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल, नैहाटी से 12.02 बजे छूटकर 1.10 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

Advertisement

वहीं, वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 05063 कोलकाता-गोमती नगर समर स्पेशल ट्रेन 23 एवं 30 अप्रैल, 2026 दिन बृहस्पतिवार को कोलकाता से 15.20 बजे चलेगी. जो नैहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा होते हुए दूसरे दिन बरौनी से 02.40 बजे चलकर शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, मढ़ौरा, मशरख, दिघवा दुबौली, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती तथा गोंडा से 16.17 बजे छूटकर 18.30 बजे गोमती नगर पहुंचेगी.

इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे.

> ट्रेन संख्या 09091/09092 उधना-जयनगर-उधना वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन उधना से जयनगर से 22 अप्रैल, 2026 दिन बुधवार को किया जा रहा है. ट्रेन नंबर 09091 उधना-जयनगर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 19 अप्रैल, 2026 दिन रविवार को उधना से 21.40 बजे चलकर सायण, भरुच होते हुए दूसरे दिन वडोदरा से 00.30 बजे चलकर गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना से 14.00 बजे चलकर आगरा फोर्ट, टूण्डला, इटावा, कानपुर सेन्ट्रल से 23.20 बजे होते हुए तीसरे दिन ऐशबाग से 01.05 बजे चलकर बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल तथा शिशो से 17.05 बजे छूटकर 19.00 बजे जयनगर पहुंचेगी.

वहीं, वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 09092 जयनगर-उधना ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 22 अप्रैल, 2026 दिन बुधवार को जयनगर से 17.00 बजे चलकर शिशो, रक्सौल, नरकटियागंज से 22.17 बजे होते हुए दूसरे दिन गोरखपुर से 03.20 बजे चलकर बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, ऐशबाग, कानपुर सेन्ट्रल, इटावा, टूण्डला, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर से 23.43 बजे होते हुए तीसरे दिन कोटा से 01.20 बजे चलकर नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरुच तथा सायण से 11.02 बजे छूटकर 12.30 बजे उधना पहुंचेगी.

Advertisement

इस गाड़ी में शयनयान/सामान्य द्वितीय श्रेणी के 18 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे इस गाड़ी के सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement