scorecardresearch
 

NewsWrap: पढ़ें बुधवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

रिया के भाई शोविक से ड्रग्स तस्कर के तार जुड़ रहे हैं. एनसीबी ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसने ये खुलासा किया कि रिया का भाई शोविक उससे ड्रग लेता था.वहीं रिया से चार दिन में अबतक 35 घंटे पूछताछ हो चुकी है.

Advertisement
X
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लगातार एक्शन में है. एनसीबी ने एक और ड्रग पैडलर को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए ड्रग पैडलर का नाम बसित परिहार है. इससे एनसीबी की पूछताछ जारी है. 

सुशांत केस: ड्रग कनेक्शन की जांच तेज, NCB ने एक और ड्रग पेडलर को हिरासत में लिया

इसके साथ ही एनसीबी ने कल जिस ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया था, उसकी पहचान जैद के तौर पर हुई है. जैद ने ही रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक का नाम लिया था.

चीन ने 3 दिन में तीन बार की घुसपैठ की कोशिश, हर बार खाई मात, बॉर्डर पर तनाव बरकरार

लद्दाख बॉर्डर पर भारत और चीन के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है. पिछले तीन दिनों में तीन बार चीन ने अलग-अलग इलाकों में घुसपैठ की कोशिश की है. एक तरफ चीन बातचीत का ढोंग कर रहा है, तो दूसरी ओर घुसपैठ कर अपना असली चेहरा दिखा रहा है.

देश में कोरोना के मामले 38 लाख के करीब, जानें किस राज्य में कितने मरीज
 

Advertisement

देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों का आंकड़ा 37.7 लाख पहुंच गया है. 

बिहार: पूर्व विधायक के स्टाफ से 26 लाख की लूट, रिश्तेदार निकला मुख्य आरोपी

25 अगस्त को बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर-राघोपुर चौक पर हथियार बंद अपराधियों ने पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के कर्मचारी मुकेश कुमार सिंह से 26.45 लाख रुपये लूट लिये थे. लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी थी. 

ENG vs PAK T20: मोहम्मद हफीज की धुआंधार पारी से जीता पाकिस्तान
 

आखिरकार पाकिस्तान की टीम टी-20 सीरीज बचाने में कामयाब रही. उसने दौरे की पहली जीत हासिल कर तीन टी-20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कराई.
 

 

Advertisement
Advertisement