scorecardresearch
 

Newswrap: पढ़ें, सोमवार सुबह की पांच बड़ी खबरें...

सोमवार की सुबह कोरोना से जुड़े राहत भरे आंकड़े लेकर आ गई. देश में पिछले 24 घंटे में 70,241 नए केस सामने आए. हालांकि, करीब 4 हजार मौतें भी हुईं. कोरोना संक्रमण में कमी आते ही दिल्ली में आज से और राहत मिलने जा रही है. दिल्ली में रेस्टोरेंट, मॉल्स, बाजार आज से खुल सकेंगे.

Advertisement
X
देश में 72 दिन कोरोना के नए मामलों में कमी आई है (फाइल फोटो-PTI)
देश में 72 दिन कोरोना के नए मामलों में कमी आई है (फाइल फोटो-PTI)

नमस्कार. सोमवार की सुबह कोरोना से जुड़े राहत के आंकड़े लेकर आई. देश में पिछले 24 घंटे में 70,241 नए केस सामने आए. हालांकि, करीब 4 हजार मौतें भी हुईं, जो डरातीं हैं. वहीं, संक्रमण में कमी आते ही आज से दिल्ली में लॉकडाउन में और ज्यादा ढील मिलने जा रही है. राजधानी दिल्ली में आज से बाजार, मॉल्स, रेस्टोरेंट खुल सकेंगे. आज की सुबह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की विदाई भी लेकर आई. करीब 12 सालों तक इजरायल के प्रधानमंत्री रहने वाले नेतन्याहू हट गए हैं और उनकी नफ्ताली बेनेट नए प्रधानमंत्री बने हैं. और क्या कुछ रहा खास? आइए जानते हैं....

Coronavirus Updates: 24 घंटे में 70 हजार कोरोना केस, 3921 मौतें, इन 6 राज्यों से आ रहे 80 फीसदी नए मरीज

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 70,421 नए मामले सामने आए हैं और 3,921 मरीजों की मौत भी हुई है. 72 दिन बाद कोरोना के नए मामलों में इतनी कमी आई है. एक राहत की बात ये भी है कि देश में एक्टिव केसेस की संख्या भी घटकर 10 लाख के नीचे आ गई है. अब  देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,73,158 है.

राम मंदिर की जमीन में मिनटों में हुआ करोड़ों का खेल? पढ़ें- AAP के आरोप और ट्रस्ट की सफाई

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए खरीदी गई जमीन पर सपा के पूर्व विधायक नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे घोटाले के आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि 2 करोड़ की जमीन ट्रस्ट ने 18.50 करोड़ में खरीदी. इस पर आम आदमी पार्टी ने सीबीआई और ईडी से जांच कराने की मांग की है. वहीं, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि जो जमीन खरीदी गई है, वो मार्केट रेट से कम कीमत पर खरीदी गई है.

Advertisement

Unlock Delhi: खुल गई दिल्ली... रेस्टोरेंट, वीकली मार्केट, मॉल्स, दफ्तर आज से खुलेंगे, जानिए किन 7 चीजों पर रहेगी पाबंदी

दिल्ली में आज से अनलॉक-3 शुरू होने जा रहा है. इसके तहत कई सारी रियायतें मिलने जा रही हैं. दिल्ली में आज से अगले एक हफ्ते तक हर दिन मॉल्स, बाजार और दुकानें खुल सकेंगी. साथ ही 50% सिटिंग कैपेसिटी के साथ रेस्टोरेंट को भी खोलने की इजाजत मिल गई है. हालांकि, स्कूल-कॉलेज, जिम, स्वीमिंग पूल, पार्क, गार्डन जैसे पब्लिक प्लेस अभी बंद ही रहेंगे.

इजरायल में नई सत्ता, 12 वर्षों बाद बेंजामिन नेतन्याहू की विदाई, नफ्ताली बेनेट बने नए प्रधानमंत्री

इजरायल में 12 वर्षों के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की विदाई हो गई है. विपक्षी नेता और गठबंधन दलों के उम्मीदवार नफ्ताली बेनेट ने इजरायल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है. नई सरकार की पुष्टि के लिए इजरायल की संसद ‘नेसेट’ में जोरदार हंगामा हुआ.  सत्र शुरू होने पर नामित पीएम नफ्ताली बेनेट से धक्का-मुक्की की गई.  संसद में बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मैं यहां लाखों इजरायलियों की ओर से खड़ा हूं.

बिहार: एलजेपी में चिराग पासवान के खिलाफ बगावत, जेडीयू में शामिल हो सकते हैं पांचों सांसद

बिहार की राजनीति में बड़ा नाटकीय मोड़ आ गया है. लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पांच सांसद चिराग पासवान से नाराज चल रहे हैं. नाराज सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक चिट्ठी भी लिखी है, जिसमें मांग की गई है कि अब उन्हें अलग मान्यता दी जाए. खबर है कि वे पांचों सांसद जेडीयू ज्वॉइन कर सकते हैं.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement