scorecardresearch
 

NewsWrap: पढ़ें, रविवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

देश में  कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है. पहले दिन स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई. वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में बड़ी दुर्घटना घटी है. यहां एक यात्रियों से भरी एक बस बिजली के तार की चपेट में आ गई. जिनमें से करीब 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. इसी के साथ पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement
X
रविवार सुबह की बड़ी खबरें
रविवार सुबह की बड़ी खबरें

देश में  कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है. पहले दिन स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई. वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में बड़ी दुर्घटना घटी है. यहां एक यात्रियों से भरी एक बस बिजली के तार की चपेट में आ गई. जिनमें से करीब 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. इसी के साथ पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें.

भारत में लगने लगी कोरोना की वैक्सीन, पढ़ें- टीकाकरण के पहले दिन की 10 बड़ी बातें

देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है. शनिवार को पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस अभियान की शुरुआत की. जिसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई.

राजस्थान: जालौर में यात्रियों से भरी बस से टच हुआ बिजली का तार, 6 लोगों की हुई मौत, कई झुलसे
राजस्थान के जालौर जिले के महेशपुरा गांव में शनिवार रात एक बड़ी दुर्घटना हुई. जहां यात्रियों से भरी एक बस बिजली के तार की चपेट में आ गई. बस में करंट दौड़ने से सवार यात्रियों मे से करीब दो दर्जन यात्री झुलस गए जिनमें से करीब 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है.

Advertisement

विदेश मंत्री की मौजूदगी में राहुल गांधी ने दागे सवाल, अमेरिका-चीन पर पूछी रणनीति
शनिवार को विदेश मामले की संसदीय कंसलटेटिव कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम दलों के सांसद शामिल हुए. सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि विदेश मामले की संसदीय कंसलटेटिव कमिटी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका और चीन के बीच बंटी दुनिया को लेकर भारत की रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं.

रेल नेटवर्क से जुड़ा Statue of Unity, पीएम मोदी आज 8 ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

गुजरात में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति Statue of Unity का दीदार करना अब और भी आसान हो जाएगा. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नाम से बनी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा तक सुगमता से पहुंचने के लिए रेल कनेक्टिविटी का काम किया है. 


'सीधी बात' में राजनाथ सिंह बोले- सिख मेरे बड़े भाई, खालिस्तानी कहना बर्दाश्त नहीं करूंगा!

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आजतक के खास कार्यक्रम 'सीधी बात' में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को खालिस्तानी कहे जाने के सवाल पर कहा कि सिख मेरे बड़े भाई हैं और उन्हें खालिस्तानी कहना बर्दाश्त नहीं करूंगा. कृषि कानूनों के बारे में उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सरकार कानूनों में संशोधन करने को तैयार है.

Advertisement
Advertisement