अगर आप अप्रैल 2026 में नॉर्थ ईस्ट की हसीन वादियों की सैर करना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए 'स्प्लेंडर्स शिलांग' (Splendors Shillong) नाम से एक बेहतरीन हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. यह पैकेज 06 रात एवं 07 दिन का है, जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से संचालित किया जाएगा. इस टूर के दौरान पर्यटकों को शिलांग, मावलिनोंग, गुवाहाटी और काजीरंगा का भ्रमण कराया जाएगा. यह पैकेज 11.04.26 से 17.04.26 तक चलाया जा रहा है.
जानिए टूर की विशेषताएं
इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से गुवाहाटी आने-जाने की व्यवस्था सीधी फ्लाइट से की गई है. साथ ही खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में की गई है. यात्रा के दौरान 7 सिस्टर्स फॉल्स, नोहकलिका फॉल्स, मावस्मई गुफाएं, एलीफेंट फॉल्स, मावलिननॉन्ग गांव (एशिया का सबसे साफ गांव), लिविंग रूट ब्रिज, दावकी (भारत-बांग्लादेश सीमा), डॉन बॉस्को म्यूजियम, उमियम झील, बारापानी, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, मां कामाख्या मंदिर, ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज यात्रा आदि का भ्रमण कराया जाएगा.
कितना है किराया?
इस टूर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 78400 /-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 56700/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 53600/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 46700/- बेड सहित एवं मूल्य रू. 37900/- बिना बेड के होगा.
इस तरह करें बुकिंग
IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. यात्रा के लिए पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है.
साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. लखनऊ- 8287930911/9236391911/8287930902 कानपुर- 9415042930