scorecardresearch
 

रेलयात्री ध्यान दें! इन सुपरफास्ट ट्रेनों का बदल गया है नंबर, सफर से पहले देखें लिस्ट

Railway News: भारतीय रेलवे ने कुछ प्रमुख ट्रेनों के नंबर और श्रेणी में बदलाव किया है. हावड़ा से चलने वाली कई ट्रेनों के नंबर बदल गए हैं और उनकी श्रेणी सुपरफास्ट से मेल/एक्सप्रेस में बदल दी गई है. इस लिस्ट में हावड़ा देहरादून सुपरफास्ट, हावड़ा जम्मू तवी हिमगिरी एक्सप्रेस, हावड़ा प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस और कालका मेल जैसी ट्रेनों के नंबर शामिल हैं.

Advertisement
X
मेल/एक्सप्रेस श्रेणी में बदली गईं कुछ सुपरफास्ट ट्रेनें (फाइल फोटो- ITG)
मेल/एक्सप्रेस श्रेणी में बदली गईं कुछ सुपरफास्ट ट्रेनें (फाइल फोटो- ITG)

भारतीय रेल को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है. इसकी वजह यह है कि हमारे देश की आबादी का अधिकांश हिस्सा एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रेनों का ही इस्तेमाल करता है. एक तरफ जहां भारतीय रेलवे ट्रेनों को सुगमता और प्रारूप से चलने के लिए तमाम तकनीकी बदलाव करता रहता है. तो वहीं, दूसरी तरफ समय-समय पर जरूरत के हिसाब से ट्रेनों के नंबर और श्रेणी में भी बदलाव एवं संसोधन किया जाता रहा है.

इसी क्रम में पूर्व रेलवे द्वारा कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों की संख्या एवं श्रेणी में संशोधन किया गया है. हम आपकी सुविधा के लिए उन ट्रेनों की लिस्ट दे रहे हैं जिनका नंबर बदल गया है.

इन ट्रेनों का बदला नंबर, देखें लिस्ट

> गाड़ी संख्या 13027/ 12328 हावड़ा देहरादून सुपर फास्ट एक्सप्रेस का नंबर 14 अप्रैल से बदलकर 13035 / 13036 हो जाएगा. इस ट्रेन की कैटिगरी भी बदल दी गई है. अब इसकी श्रेणी सुपरफास्ट से बदलकर मेल एक्सप्रेस के अंतर्गत कर दी गई है.

> गाड़ी संख्या 12369/12370 हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस का नंबर बदलकर नया नंबर 13037/13038 हो जाएगा. इस ट्रेन की कैटिगरी भी सुपरफास्ट से बदलकर मेल/एक्सप्रेस हो जाएगी. यह ट्रेन सप्ताह में 5 दिन चलेगी. नया नंबर लागू होने को तारीख 13.04.2026 हावड़ा से और 14.04.2026 देहरादून से होगा.

Advertisement

> गाड़ी संख्या 12331/12332 हावड़ा जम्मू तवी हिमगिरी एक्सप्रेस का नया नंबर 13041/13042 हो जाएगा. इस ट्रेन की श्रेणी सुपरफास्ट से बदलकर मेल/एक्सप्रेस कर दी गई है. नए नंबर की लागू होने की तिथि 14.04.2026 (हावड़ा से) और 16.04.2026 (जम्मू तवी से) होगी.

> गाड़ी संख्या 12333/12334 हावड़ा – प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस का नंबर बदलकर
13047/13048 हो गया है. इसकी श्रेणी सुपरफास्ट से मेल/एक्सप्रेस मे बदल गई है.

> हावड़ा से कालका के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12311 अप /12312 डाउन कालका मेल
का ट्रेन नंबर बदलकर 13051/13052 कर दिया गया है. इस ट्रेन की श्रेणी भी सुपरफास्ट से बदलकर मेल/एक्सप्रेस कर दी गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement