भारतीय रेलवे ट्रेनों को सुगमता से चलाने के लिए तमाम तकनीकी बदलाव के साथ समय-समय पर रेलवे ट्रैक और रेलवे पुलों की मरम्मत का कार्य भी करता रहता है. इसी क्रम में रेलवे प्रशासन द्वारा लखनऊ जं.-ऐशबाग स्टेशनों के बीच पुल संख्या-476 पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है. जिसके लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण इस रूट की कुछ ट्रेनों को कैंसिल, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया जाएगा.
गर्डर लॉन्चिंग कार्य की वजह से इस रूट से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें अस्थाई रूप से प्रभावित रहेंगी. पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआई व पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इन कार्यो के पूरा होने पर रेल संचलन और परिचालन गति में बढ़ोतरी होगी. संरक्षा एवं सुरक्षा के स्तर में सुधार होगा और इसके रख-रखाव में लगने वाले समय में बचत होगी.
Cancelled Trains List: यह ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
> वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी एवं लखनऊ जं. से 26 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी. वहीं, लखनऊ जं. से 26 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 11110 लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
> मेरठ सिटी से 26 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. वहीं, लखनऊ जं. से 26 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 22453 लखनऊ जं.-मेरठ सिटी एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
> आगरा फोर्ट से 26 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. वहीं, लखनऊ जं. से 26 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 12179 लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी.
इन ट्रेनों का होगा शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
> कासगंज से 23, 24 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 55346 कासगंज-लखनऊ जं. सवारी गाड़ी लखनऊ जं0 के स्थान पर कानपुर अनवरगंज में यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी कानपुर अनवरगंज-लखनऊ जं. के बीच रद्द रहेगी.
वहीं, लखनऊ जं. से 24, 25 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 55345 लखनऊ जं.-कासगंज सवारी गाड़ी लखनऊ जं0 के स्थान पर कानपुर अनवरगंज से चलाई जाएगी. यह गाड़ी लखनऊ जं-कानपुर अनवरगंज के बीच निरस्त रहेगी.
> पाटलिपुत्र से 24 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के स्थान पर ऐशबाग 02.23 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी ऐशबाग-लखनऊ जं. के बीच कैंसिल रहेगी.
वहीं, लखनऊ जं. से 25 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15034 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के स्थान पर ऐशबाग से 05.12 बजे चलाई जाएगी. यह गाड़ी लखनऊ जं.-ऐशबाग के बीच निरस्त रहेगी.
> गोरखपुर से 26 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15031 गोरखपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के स्थान पर गोमतीनगर 10.39 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी गोमतीनगर-लखनऊ जं. के मध्य कैंसिल रहेगी.
वहीं, लखनऊ जं. से 26 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15032 लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के स्थान पर गोमतीनगर से 16.40 बजे चलाई जाएगी. यह गाड़ी लखनऊ जं.-गोमतीनगर के बीच रद्द रहेगी.
> बरौनी से 25 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के स्थान पर बादशाहनगर में यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी बादशाहनगर-लखनऊ जं. के बीच निरस्त रहेगी.
वहीं, लखनऊ जं. से 26 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ जं के स्थान पर ऐशबाग से 15.27 बजे चलाई जाएगी. यह गाड़ी लखनऊ जं-ऐशबाग के मध्य निरस्त रहेगी.
> लखनऊ जं. से 26 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15205 लखनऊ जं.-जबलपुर एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के स्थान पर ऐशबाग से 17.30 बजे चलाई जाएगी. यह गाड़ी लखनऊ जं.-ऐशबाग के मध्य निरस्त रहेगी.
वहीं, जबलपुर से 25 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15206 जबलपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के स्थान पर ऐशबाग 09.20 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी ऐशबाग-लखनऊ के बीच कैंसिल रहेगी.
> नई दिल्ली से 26 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 12003 नई दिल्ली-लखनऊ जं. एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के स्थान पर ऐशबाग 13.00 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी ऐशबाग-लखनऊ के मध्य निरस्त रहेगी.
वहीं, लखनऊ जं. से 26 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या12004 लखनऊ जं.-नई दिल्ली एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के स्थान पर ऐशबाग से 15.30 बजे चलाई जाएगी. यह गाड़ी लखनऊ जं.-ऐशबाग के बीच कैंसिल रहेगी.
नियंत्रित कर चलाई जाएंगी यह ट्रेनें
> लखनऊ जं. से 23 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15034 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस लखनऊ जं.से 10 मिनट विलम्ब से चलाई जाएगी.
> वहीं, वाराणसी सिटी से 24 मार्च, 2026 को चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस मार्ग में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.
पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएंगी यह ट्रेनें
> रायपुर से 24 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 12536 रायपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस रायपुर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी.
> वहीं, लखनऊ जं. से 26 मार्च, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ जं.-रायपुर एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 110 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी.
> ऐशबाग से 26 मार्च, 2026 को चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस ऐशबाग से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी.