रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज! अभी चलती रहेंगी ये 28 होली स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट
पूर्व मध्य रेल ने होली के बाद भी यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाने का फैसला किया है. सहरसा, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, पटना, नई दिल्ली, दानापुर, पुणे सहित कुल 28 ट्रेनों के परिचालन में विस्तार किया गया है. आइए देखते हैं रूट और टाइम शेड्यूल.
Advertisement
X
होली स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाई गई (File Photo-ITG)
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. होली के दौरान चलाई गई होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है. सहरसा से आनंद विहार, पूर्णिया से आनंद विहार, मुज़फ्फरपुर से आनंद विहार, पटना, नई दिल्ली, दानापुर पुणे सहित 28 ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली के बाद भी यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से देश के विभिन्न शहरों के लिए चलाई जा रही होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन आगे भी जारी रखने का फैसला किया गया है.