scorecardresearch
 

भारत अमेरिका का सबसे भरोसेमंद पार्टनर, इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

India Today Conclave 2026 में सर्जियो गोर ने कहा भारत और अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) पर इसी महीने हस्ताक्षर होने की संभावना है और इसे अप्रैल में लागू किया जा सकता है.

Advertisement
X
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (Photo-ITG)
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (Photo-ITG)

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 के पहले दिन भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर शामिल हुए, उन्होंने भारत और अमेरिका के मजबूत रिश्तों पर जोर देते हुए कहा कि आज की दुनिया में दोनों देशों की दोस्ती बहुत जरूरी है. कॉन्क्लेव की थीम पर चर्चा करते हुए उन्होंने भारत-अमेरिका की साझेदारी को असाधारण बताया.

सर्जियो गोर ने से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत तालमेल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में निर्णायक भूमिका निभाई है. गोर ने महज दो महीने पहले अमेरिकी दूत के रूप में कार्यभार संभाला है, शुरुआत में ही यह साफ कर दिया कि मोदी और ट्रंप ही वे "दो एकमात्र डीलमेकर"  थे, जिन्होंने इस व्यापार समझौते को सफलता की दहलीज तक पहुंचाया.

ट्रंप के शासन में रिश्ते हुए मजबूत

सर्जियो ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के दौरान भारत-यूएस संबंध और मजबूत हुए हैं, ट्रेड डील पर बात करते हुए उन्होंने भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अमेरिका का सबसे महत्वपूर्ण और विश्वसनीय पार्टनर बताया.  सर्जियो ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के दौरान भारत-यूएस संबंध और मजबूत हुए हैं, ट्रेड डील पर बात करते हुए उन्होंने भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अमेरिका का सबसे महत्वपूर्ण और विश्वसनीय पार्टनर बताया. 

Advertisement

क्रिटिकल मिनरल्स पर क्या बोले सर्जियो गोर

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की, उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका क्रिटिकल मिनरल्स पर एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के बेहद करीब हैं. यह प्रगति दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के ढांचे पर बनी सहमति के ठीक कुछ दिनों बाद देखने को मिली है.

यह भी पढ़ें: भारत-US में बड़ी मिनरल डील की तैयारी, राजदूत सर्जियो गोर ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बताया

सर्जियो गोर इस समय भारत में अमेरिका के राजदूत के रूप में काम कर रहे हैं. इसके अलावा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें दक्षिण और मध्य एशिया के लिए विशेष दूत भी नियुक्त किया है. इससे पहले गोर व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के सहायक और डायरेक्टर ऑफ प्रेसिडेंशियल पर्सनेल के पद पर थे. उनके नेतृत्व में पूरे संघीय सरकार में हजारों राजनीतिक नियुक्तियां रिकॉर्ड समय में की गईं.

व्हाइट हाउस से पहले, गोर ने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के साथ मिलकर विनिंग टीम पब्लिशिंग की स्थापना की थी. यह अमेरिका के प्रमुख कंजरवेटिव प्रकाशन संस्थानों में से एक है. इसी प्रकाशन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेस्टसेलर किताबें प्रकाशित कीं. गोर ने जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रीय राजनीति में लंबे समय तक काम किया है. वे अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (यू.एस. हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स), अमेरिकी सीनेट और कई राष्ट्रपति चुनाव अभियानों से जुड़े रहे हैं.

Advertisement

अमेरिकी सीनेट में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम करते हुए उन्हें संचार और विधायी मामलों का कई वर्षों का अनुभव मिला. गोर कई भाषाएं धाराप्रवाह बोलते हैं और यात्रा के शौकीन हैं. वे दुनिया के 85 से अधिक देशों की यात्रा कर चुके हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement