देश के कई राज्यों में मॉनसून की बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश का ये सिलसिला जारी रहने वाला है. उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण तक के राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग (IMD) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तर पूर्वी और पूर्वी भारत के राज्यों और उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज बादल छाए रहेंगे. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आज गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी.
नई दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (बुधवार) न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, नई दिल्ली में आज मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
दिल्ली में भी बारिश की संभावना

अन्य राज्यों का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, गुजरात के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, पूर्वी राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड के पश्चिम और उदर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.