scorecardresearch
 

होली से पहले Flight Tickets छूने लगे आसमान, कई रूट्स पर दोगुना किराया

होली से पहले फ्लाइट टिकटें आसमान छूने लगी हैं. दिल्ली से पटना और मुंबई से वाराणसी जैसे प्रमुख रूट्स पर किराया महंगा हो गया है. इंडिगो और एअर इंडिया की उड़ानों में होली से पहले और होली के बाद के किरायों में साफ अंतर देखने को मिल रहा है.

Advertisement
X
होली से पहले फ्लाइट्स के दाम महंगे हुए. (Photo: Pexels)
होली से पहले फ्लाइट्स के दाम महंगे हुए. (Photo: Pexels)

होली का त्योहार जैसे-जैसे करीब आ रहा है, इस मौके पर घर लौटने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है. ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और बसों में सीटों के लिए मारामारी एक बार फिर देखने को मिल सकती है. रेलवे ने भी होली के लिए स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत कर दी है. इस बीच हवाई यात्रा की टिकटे भी महंगी हो गई हैं. त्योहार से पहले फ्लाइट टिकटें आसमान छूने लगी हैं.

कई रूट्स पर किराया लगभग दोगुना हो गया है. होली के बाद और होली से पहले के दामों में साफ अंतर देखने को मिल रहा है. दिल्ली से पटना हो या मुंबई से वाराणसी, अगर आप होली से पहले हवाई यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपको महंगे दाम चुकाने पड़ सकते हैं.

दिल्ली से पटना जाना महंगा

अगर आप इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Delhi) से जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Patna) के लिए उड़ान भरने की सोच रहे हैं, तो होली से पहले टिकट की कीमतें आपके जेब पर भारी पड़ सकती हैं.

  • 28 फरवरी की इंडिगो फ्लाइट का शुरुआती किराया लगभग 12 हजार 500 रुपये से अधिक पहुंच गया है.
  • 26 फरवरी को यही टिकट करीब 9 हजार से अधिक में मिल रहा है.
  • वहीं 1 मार्च को यह किराया इंडिगो की वेबसाइट के मुताबिक करीब 10 हजार रुपये की कीमतों से शुरू हो रहा है.
IndiGo
Photo: IndiGo

होली से एक दिन पहले टिकट की शुरुआती कीमत 7 हजार से अधिक में मिल रही हैं. वहीं, होली के दिन कुछ फ्लाइट्स में किराया ₹5,500 से भी कम देखने को मिल रहा है. 10 मार्च तक दिल्ली–पटना रूट पर किराया घटकर ₹4,500 से थोड़ा अधिक बता रहा है. 

Advertisement

यही हाल आपको एअर इंडिया की फ्लाइट्स में भी देखने को मिलेगा. जहां भी होली से पहले रेट्स 12 हजार के करीब और होली के के बाद 5 हजार से कुछ ज्यादा दिखाई दे रहे हैं.

Air India
Photo: Air India

मुंबई से वाराणसी भी महंगा

छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mumbai Airport) से लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Varanasi ) के लिए भी होली से पहले टिकट की कीमतें बढ़ गई हैं. इस रूट पर किराया ₹12,000 से अधिक बताया जा रहा है.

इंडिगो की 28 फरवरी की फ्लाइट बुक करने पर कीमत ₹13,000 से ऊपर बताई जा रही है. जबकि आप 10 मार्च तक की तारीख चुनें तो इकोनॉमी क्लास की बुकिंग आपको 7 हजार के करीब मिल सकती है.

जानें होली से एक दिन पहले के दाम
होली से ठीक एक दिन पहले (3 मार्च) गाजियाबाद (हिंडन एयरपोर्ट) से पटना (जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट) के लिए IndiGo की फ्लाइट का किराया 7 हजार के करीब है.

वहीं, मुंबई से पटना के लिए टिकट की कीमतें लगभग 10 हजार के आसपास चल रही हैं.  दूसरी ओर, मुंबई से वाराणसी रूट पर किराया 8 हजार से कुछ अधिक देखा जा सकता है.  त्योहार के चलते इन प्रमुख रूट्स पर इस वक्त मांग बढ़ने से दाम ऊंचे बने हुए हैं. आप goindigo.in या airindia.com पर जाकर रेट्स चेक कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement