गर्मी में पशुओं की बिगड़ सकती है सेहत, बचाव के लिए अपनाएं एक्सपर्ट्स की ये सलाह  

20 April 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

बढ़ती गर्मी में पशुओं में हीट स्ट्रोक यानी लू लगना, डिहाइड्रेशन और पेट फूलना जैसी समस्याएं हो जाती हैं.

Credit: Pexels

ऐसी स्थिति में पशु को तेज बुखार आ सकता है. वह हांफने लगता है, आंखें लाल हो जाती हैं. कई बार शरीर बहुत गर्म हो जाता है.

Credit: Unsplash

लगातार बढ़ते तापमान में पशुपालकों के लिए जरूरी है कि वे समय रहते पशुओं के संकेतों को पहचानें और सही देखभाल करें.

Credit: Pexels

यदि पशु तेज-तेज सांस लेने लगे, मुंह से लार टपकने लगे, सुस्त दिखाई दे या बेचैन रहे, तो बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

Credit: Unsplash

कई बार पशु चारा खाना कम कर देता है या पूरी तरह खाना छोड़ देता है, जो एक गंभीर संकेत माना जाता है. ऐसे में पशुओं में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है.

Credit: Pexels

पशु विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम में पशुओं में बताए गए लक्षण नजर आएं तो तुरंत उसे छायादार और ठंडी जगह पर ले जाएं.

Credit: Unsplash

पशु के शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करें और उसे पर्याप्त मात्रा में साफ पानी पिलाएं.

Credit: Pexels

परेशानी ज्यादा लगे तो नजदीकी पशु चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें, ताकि समय रहते सही उपचार मिल सके.

Credit: Unsplash

गर्मी के मौसम में पशुओं की देखभाल में लापरवाही भारी पड़ सकती है.पशुओं को हमेशा छांव में रखें, शेड में हवा आने-जाने की अच्छी व्यवस्था करें.

Credit: Unsplash

दिनभर साफ व ठंडा पानी उपलब्ध कराएं. इसके अलावा उन्हें हल्का और सुपाच्य आहार दें, जिससे उनका पाचन सही बना रहे है. 

Credit: Pexels

Read Next