scorecardresearch
 

भीषण गर्मी बच्चों के लिए खतरनाक, ये लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान!

Heat Stroke Awareness: नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने बच्चों में गर्मी से होने वाली बीमारियों के लक्षणों की जानकारी दी है. जिसमें शुरुआती, चेतावनी और इमरजेंसी लक्षणों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है. गर्मी से बचाव के लिए बच्चों को बार-बार पानी पिलाना जरूरी है.

Advertisement
X
गर्मी से करें बचाव, हेल्थ इमरजेंसी के लिए 108 हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल (Photo- PTI)
गर्मी से करें बचाव, हेल्थ इमरजेंसी के लिए 108 हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल (Photo- PTI)

मई की गर्मी में पूरा हिंदुस्तान तप रहा है. उत्तर भारत में हीटवेव और भीषण गर्मी से बुरा हाल है. हरियाणा से लेकर राजस्थान तक और दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक जैसे आसमान से अंगारे बरस रहे हैं. शहरों का तापमान  45 डिग्री के पार पहुंच रहा है. रात को भी ऐसा लगता है कि जैसे लू चल रही है. इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी बच्चों के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है.

भीषण गर्मी तेजी से हीट स्ट्रोक का रूप ले सकती है, इसलिए बच्चों का खास ध्यान रखने की जरूरत है. सरकार की ओर से बच्चों में हीट स्ट्रोक और गर्मी से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक पोस्टर जारी किया गया है. नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) द्वारा जारी पोस्टर में बच्चों में गर्मी से होने वाली बीमारियों के लक्षणों की जानकारी दी गई है. पोस्टर में साफ लिखा है,  “Heat Can Turn Dangerous Fast” यानी गर्मी तेजी से खतरनाक बन सकती है.

हाय... गर्मी ने जला डाला, कहां तक जाएगा पारा? पूरे हफ्ते नहीं राहत
 

पोस्टर में तीन कैटेगरी में लक्षण बताए गए हैं, ताकि माता-पिता, टीचर और देखभाल करने वाले आसानी से समझ सकें कि बच्चे को कब सामान्य गर्मी लग रही है और कब तुरंत मदद की जरूरत है.

Advertisement
Heat can turn dangerous fast — especially for children (Photo-@ndmaindia)

इन शुरुआती लक्षणों पर नजर रखें (WATCH): 

  • बच्चे का पसीना असामान्य रूप से ज्यादा आना
  • सामान्य से ज्यादा रोना
  • कम एक्टिव होना, शांत रहना
  • बार-बार पानी पीने के लिए कहना
  • चेहरा हल्का लाल होना

यह लक्षण दिखें तो तुरंत बच्चे को ठंडा रखें और ज्यादा पानी पिलाएं.

चेतावनी वाले लक्षण (ACT NOW):  

  • पसीना अचानक बंद हो जाना
  • त्वचा बहुत गर्म और सूखी होना
  • बच्चा खाना-पीना नहीं चाहता
  • पेशाब न करना

ये लक्षण दिखते ही बच्चे को ठंडी जगह पर ले जाएं, उसके कपड़े गीले करें.

इमरजेंसी लक्षण (Call 108) 

  • बच्चा कन्फ्यूज हो जाना या लड़खड़ाकर चलना
  • आसानी से न जग पाना
  • दौरे पड़ना या बेहोश होना
  • बार-बार उल्टी होना
  • शरीर ढीला पड़ जाना या बिल्कुल प्रतिक्रिया न देना

ये लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी किए 108 पर मदद के लिए फोन करें.

गर्मी के मौसम में बच्चे जल्दी डिहाइड्रेट (पानी की कमी) हो जाते हैं. भीषण गर्मी में सलाह दी जाती है कि बच्चे को ठंडा रखें और बार-बार पानी पिलाएं. दोपहर में घर के अंदर रखें.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement