20 May 2026
Aajtak.in
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत देश के अधिकतर राज्य झुलसाने वाली गर्मी का सामना कर रहा है.
Photo- PTI
सबसे ज्यादा डराने वाली बात ये है कि अगले 7 से 8 दिन तक भीषण गर्मी के सितम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है.
Photo- PTI
यूपी के 11 जिलों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि की संभावना है. IMD ने अगले दो दिन के लिए यूपी में रेड अलर्ट जारी किया है.
Photo- PTI
दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 40 यूपी के हैं. बांदा का तापमान तो 48 डिग्री के पार चला गया है. अब सवाल है कि क्या पारा इस साल 50 के पार चला जाएगा.
Photo- PTI
प्रशासन ने लोगों से लू और गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की है. अस्पतालों को अतिरिक्त बेड और दवाइयों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
Photo- PTI
दिल्ली से सटे पंजाब और हरियाणा में भी भीषण लू और गर्मी से बुरा हाल है. डराने वाली बात ये है कि आने वाले कुछ दिनों तक इस गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली.
Photo- PTI
राजस्थान में गर्मी का असर अब सिर्फ दिन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रातें भी तपने लगी हैं. पिछले दो दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
Photo- PTI