scorecardresearch
 

Happy Buddha Purnima Wishes 2026: अपनों के शेयर करें ये मैसेज, खास अंदाज में दें बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Buddha Purnima Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को भगवान गौतम बुद्ध की जयंती बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाई जाती है. देश में आज 1 मई 2026, शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है. मान्यता है कि इसी शुभ दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी तिथि पर उन्हें ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति भी हुई थी. इस खास मौके पर आप मैसेज के जरिए अपने प्रियजनों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Advertisement
X
Buddha Purnima 2026 wishes in Hindi (File Photo- ITG)
Buddha Purnima 2026 wishes in Hindi (File Photo- ITG)

> सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर
चलना सिखाने वाले भगवान बुद्ध की जयंती पर,
आपको और आपके परिवार को बहुत-बहुत बधाई!
Happy Buddha Purnima 2026


> जैसे सूर्य का प्रकाश अंधकार को मिटा देता है,
वैसे ही बुद्ध की शिक्षाएं आपके जीवन से अज्ञानता को दूर करें।
बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!


> क्रोध को प्रेम से, बुराई को अच्छाई से
और स्वार्थ को उदारता से जीतें।
यही बुद्ध का मार्ग है!
Happy Buddha Purnima 2026


> भगवान बुद्ध का ज्ञान आपके जीवन को प्रकाश से भर दे.
शांति, प्रेम और करुणा आपके जीवन में बनी रहे.
बुद्ध पूर्णिमा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!


> प्रेम धारा बनके बहो, सच का साथ देते रहो
अच्छा सोचो अच्छा कहो, प्रेम धारा बनके बहो
आपके लिए बुद्ध पूर्णिमा शुभ हो!


> सत्य और अहिंसा का जो मार्ग दिखाते हैं,
वही भगवान बुद्ध हमें जीवन जीना सिखाते हैं.
उनकी कृपा से आपका जीवन सुखमय हो,
बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं! 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement