scorecardresearch
 
Advertisement

Gyanesh Kumar Supreme Court Hearing: SIR पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई दिवाली तक टली, जवाबी हलफनामा के लिए 10 दिन की मोहलत

संजय शर्मा | नई दिल्ली | 27 अक्टूबर 2026, 1:14 PM IST

Supreme Court Writ Petition Hearing Updates: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के कामकाज को चुनौती देने वाली करीब तीन दर्जन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. इनमें SIR की प्रक्रिया, मतदाता सूची से नाम हटाने और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून पर सवाल उठाए गए हैं.

विपक्ष और SIR से जुड़े तमाम आरोपों पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है. विपक्ष और SIR से जुड़े तमाम आरोपों पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है.

Gyanesh Kumar Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के कामकाज और एसआईआर से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई दिवाली तक टल गई है. करीब तीन दर्जन याचिकाओं में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR, चुनाव आयोग के भीतर फैसले लेने के तरीके और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को चुनौती दी गई है. 

याचिकाकर्ताओं ने SIR पर रोक लगाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की है. दूसरी तरफ, चुनाव आयोग ने संयुक्त हलफनामा दाखिल कर आरोपों को गलत बताया है. आयोग का कहना है कि SIR से जुड़े फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए थे.

सुप्रीम कोर्ट की बेंच बैठी और याचिकाकर्ताओं की दलीलें सुनीं. चुनाव आयोग की तरफ से हलफनामा पहले ही दायर किया चुका है. इसी हलफनामे पर जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिनों का समय दिया है. इसके बाद दिवाली के बाद फिर मामले की सुनवाई होगी.

12:55 PM (एक घंटा पहले)

सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर सुनवाई दिवाली की छुट्टियों के बाद

Posted by :- Nuruddin

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी और विपक्ष के 12 अन्य नेताओं की उन याचिकाओं पर सुनवाई टाल दी, जिनमें चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और अलग-अलग राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया को चुनौती दी गई है. कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को चुनाव आयोग के हलफनामे पर जवाब दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय दिया है. चुनाव आयोग चाहे तो 10 दिन के भीतर अतिरिक्त हलफनामा भी दाखिल कर सकता है.

डोला सेन की याचिका भी दूसरी याचिकाओं के साथ जोड़ी गई

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी नेता डोला सेन की नई याचिका पर नोटिस जारी किया और इसे दूसरी याचिकाओं के साथ जोड़ दिया. इन याचिकाओं में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक अलग-अलग राज्यों में चल रही एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए. मामले पर अब दिवाली की छुट्टियों के बाद सुनवाई होगी.

12:54 PM (एक घंटा पहले)

SC ने जवाबी हलफनामा के लिए 10 दिन की मोहलत दी

Posted by :- Nuruddin

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए 10 दिन की मोहलत दी है.

12:53 PM (एक घंटा पहले)

Gyanesh Kumar SC Hearing: डोला सेन की याचिका पर भी सुनवाई की मांग

Posted by :- Nuruddin

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और फॉर्म 6 पर सवाल उठाने वाली डोला सेन की याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. याचिकाकर्ता की वकील ने इस पर सुनवाई का आग्रह किया, तो कोर्ट ने कहा कि ऐसी ही याचिकाओं पर नोटिस जारी किया जा चुका है. हालांकि, याचिकाकर्ता ने कहा कि उनकी याचिका बिहार और बंगाल में एसआईआर से जुड़े सवालों पर आधारित है.

वकील को कोर्ट की चेतावनी, जवाब के लिए 14 दिन की मोहलत

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने वकील को अनर्गल तर्क देने पर चेतावनी दी. सीजेआई ने कहा कि मर्यादा पार करने पर इसके नतीजे भुगतने होंगे. कोर्ट ने चुनाव आयोग को अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने के लिए 14 दिन और दूसरे पक्षों को उस पर जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया.

12:46 PM (एक घंटा पहले)

सुप्रीम कोर्ट में SIR से जुड़ी याचिकाओं सुनवाई शुरू

Posted by :- Nuruddin

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कथित एकतरफा फैसलों और चुनाव आयोग के कामकाज को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है.

Advertisement
11:51 AM (2 घंटे पहले)

SC SIR Hearing: चुनाव आयुक्तों को कानूनी संरक्षण देने पर सवाल

Posted by :- Nuruddin

याचिकाकर्ताओं ने 2023 के कानून की धारा 16 को भी चुनौती दी है. यह प्रावधान चुनाव आयुक्तों को उनके आधिकारिक कामकाज से जुड़े कुछ मामलों में कानूनी कार्रवाई से संरक्षण देता है. याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि इससे चुनाव आयोग की जवाबदेही प्रभावित हो सकती है. उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और चयन समिति में मुख्य न्यायाधीश को शामिल करने की मांग की है.

11:50 AM (2 घंटे पहले)

Election Commissonors की नियुक्ति के 2023 के कानून को चुनौती

Posted by :- Nuruddin

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR), एनजीओ लोक प्रहरी और कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्त अधिनियम, 2023 को चुनौती दी है. विवाद चयन समिति की संरचना को लेकर है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि मुख्य न्यायाधीश को समिति से हटाकर केंद्रीय मंत्री को शामिल करने से चयन प्रक्रिया में सरकार का बहुमत हो जाता है. उन्होंने कानून को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की है.

11:50 AM (2 घंटे पहले)

Election Commisson ने हलफनामे में आरोपों को नकारा

Posted by :- Nuruddin

चुनाव आयोग ने संयुक्त हलफनामा दाखिल कर याचिकाकर्ताओं के आरोपों को गलत बताया है. आयोग के मुताबिक, जून 2025, अक्टूबर 2025 और मई 2026 में SIR से जुड़े सभी आदेश तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए थे. आयोग ने कहा है कि किसी फाइल पर दर्ज टिप्पणी या आपत्ति को अंतिम फैसला नहीं माना जा सकता. फॉर्म 6 में बदलाव के आरोप पर भी आयोग ने कहा कि इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.

11:49 AM (2 घंटे पहले)

Voter List Changes: निष्पक्ष जांच और SIR पर रोक की मांग

Posted by :- Nuruddin

याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के किसी रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच आयोग बनाने या विशेष जांच दल यानी SIT से जांच कराने की मांग की है. उन्होंने देशभर में चल रहे SIR को अवैध घोषित करने और इस पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की है.

11:48 AM (2 घंटे पहले)

Supreme Court Hearing: ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल

Posted by :- Nuruddin

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कामकाज को चुनौती देने वाली याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने दोनों अन्य चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना कई अहम फैसले लिए. याचिकाओं के मुताबिक, अक्टूबर 2025 से अगस्त 2026 के बीच मतदाता सूची के प्रबंधन और डेटा को केंद्रीकृत करने जैसे मुद्दों पर कम से कम 14 फैसलों को लेकर लिखित आपत्तियां जताई गई थीं.

Advertisement
Advertisement