Yogi Adityanath's Dussehra Message विजयादशमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में दशहरा समारोह में शामिल हुए. उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण बताया.
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की रामलीला, दीपोत्सव और राम मंदिर का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या की रामलीला तक नहीं देखी, वे भी वहां को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं.
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के द्वारका में रामलीला कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लुधियाना में रावण दहन किया. बिहार के पटना में भी दशहरा मेले और रावण दहन का आयोजन हुआ.
दशहरा से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लाइव ब्लॉग पर क्लिक करें.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी की ओर से आयोजित दशहरा समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. सीएम ने समारोह के सफल आयोजन के लिए बन्नू बिरादरी के पदाधिकारियों, सदस्यों और आयोजन समिति से जुड़े लोगों को बधाई भी दी.
दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू लव कुश रामलीला समिति की ओर से आयोजित दशहरा समारोह में शामिल हुए.
गोरखपुर में विजयादशमी के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की रामलीला, दीपोत्सव और राम मंदिर निर्माण का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या की रामलीला तक नहीं देखी, वे भी वहां को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं. योगी ने कहा कि राम मंदिर का भव्य निर्माण तय समय से पहले हुआ है. उन्होंने सवाल उठाया कि अयोध्या में भव्य दीपोत्सव और भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण कुछ लोगों को कैसे बर्दाश्त होगा.
सीएम योगी ने समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वालों की तुलना रावण से की. उन्होंने कहा कि रावण भी एकता को तोड़ता था और देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के भीतर रावण की आत्मा आ गई है. राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान रामभक्तों पर हुए अत्याचारों का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि कलनेमि भी राम-राम कहता था. उन्होंने लोगों से बजरंगबली की तरह सही और गलत की पहचान करने की अपील की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें जनता को जनार्दन मानकर 'नागरिक देवो भव:' के मंत्र पर आगे बढ़ना चाहिए. गरीबों और वंचितों की सेवा सर्वोपरि होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि देश के मान-सम्मान को चोट पहुंचाने वाली ताकतें, समाज को बांटने वाले लोग और भारतीय संस्कृति से नफरत करने वाली मानसिकता देश की दुश्मन हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी के मौके पर भगवान राम के आदर्शों को याद किया. उन्होंने कहा कि आज देश का जन-जन अधर्म पर धर्म की जीत का उद्घोष कर रहा है. भगवान राम ने रावण का अंत किया और मानवता को ऐसे आदर्श दिए, जो इतिहास में अतुलनीय हैं. उन्होंने कठिनाइयों के बावजूद सच्चाई और नीति का रास्ता नहीं छोड़ने की सीख दी.
पीएम मोदी ने कहा कि राम राज्य ऐसा शासन है, जहां किसी के साथ भेदभाव न हो, सबको न्याय मिले और समान अवसर मिलें. शासन का उद्देश्य सिर्फ सत्ता चलाना नहीं, बल्कि जनकल्याण होना चाहिए. उन्होंने गरीबों और वंचितों की सेवा को सर्वोपरि रखने की बात कही.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी के मौके पर भगवान राम के आदर्शों को याद किया. उन्होंने कहा कि आज देश का जन-जन अधर्म पर धर्म की जीत का उद्घोष कर रहा है. भगवान राम ने रावण का अंत किया और मानवता को ऐसे आदर्श दिए, जो इतिहास में अतुलनीय हैं. उन्होंने कठिनाइयों के बावजूद सच्चाई और नीति का रास्ता नहीं छोड़ने की सीख दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में विजयादशमी समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं और सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण बताया.
रामनगरी अयोध्या के चौक स्थित रामलीला मैदान में 131वें रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस बार विजयादशमी पर करीब 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा.
बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित दशहरा मेले और रावण दहन कार्यक्रम में राज्यपाल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव और विजय कुमार चौधरी शामिल हुए.
दशहरे के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के लुधियाना में रावण दहन किया.
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 स्थित श्री रामलीला कमेटी के मैदान में दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इसमें शामिल हुईं. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं.