scorecardresearch
 

लुधियाना: कांग्रेस ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवाड़ी हत्या, हमलावरों ने कुल्हाड़ी से किए कई वार

लुधियाना में कांग्रेस ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवाड़ी का मर्डर हो गया है. दो अज्ञात हमलावरों ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला किया. हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और हमला करने के बाद फरार हो गए. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई.

Advertisement
X
चश्मदीदों ने हत्या के बारे में बताया.(Photo: Representational)
चश्मदीदों ने हत्या के बारे में बताया.(Photo: Representational)

खन्ना के माछीवाड़ा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवाड़ी की हत्या हो गई है. रविवार शाम करीब 6:30 बजे दो अज्ञात हमलावरों ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, परमिंदर तिवाड़ी अपने गांव हाड़ियां में स्थित क्वार्टर में कुर्सी पर बैठकर फोन पर बात कर रहे थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे. उनमें से एक के हाथ में कुल्हाड़ी थी, जिसने आते ही उनके सिर पर कई वार कर दिए.

हमले में वो गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़े और लहूलुहान हो गए. घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत माछीवाड़ा अस्पताल लेकर गए. वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लुधियाना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

परमिंदर तिवाड़ी के बेटे ने मीडिया से कहा, 'मैंने आकर देखा कि पापा नीचे खून में लथपथ पड़े हैं. उनके सिर पर कोई  मारकर चला गया. दो लोग थे जो लुधियाना की तरफ गए.'

हत्या के एक चश्मदीद ने आंखों देखी सुनाई. उन्होंने कहा, 'तिवाड़ी जी रोज जहां बैठते थे, आज भी वहीं आकर बैठे थे जहां उनके सिर पर कुल्हाड़ी से वार हुआ. दो लोग थे, कुल्हाड़ी से मारा. बंदे पहचान में नहीं आए, नाम नहीं जानते लेकिन शक्ल देखकर पहचान सकते हैं. मैंने जब देखा तो सिर पर मार रहे थे. मैंने बहुत कोशिश की लेकिन वो दो लोग थे और उनके हाथ में कुल्हाड़ी थी. मैं निहत्था था. मैंने जैसे ही देखा मैंने 100 नंबर पर फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया.'

Advertisement

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने जताया शोक

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने माछीवाड़ा साहिब के ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवाड़ी की दिन-दिहाड़े हुई हत्या पर गहरा दुख जताया है. राजा वड़िंग ने अपने बयान में बताया कि वो परमिंदर तिवाड़ी की हत्या से हैरान हैं. उन्होंने तिवाड़ी जी को कांग्रेस परिवार का एक मेहनती और अभिन्न अंग बताया. उन्होंने दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के लिए अपनी गहरी संवेदनाएं जाहिर कीं.

राजा वारिंग ने राज्य की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था लगातार खराब हो रही है, लेकिन सरकार गहरी नींद में सोई हुई है.

(इनपुट- गुरदीप सिंह)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement