scorecardresearch
 

चाय-कॉफी पर सिमटा मेन्यू... होटलों में कमर्शियल LPG की कमी से हाहाकार, ईंधन बचाने के लिए बदला मेन्यू

कमर्शियल LPG सिलेंडरों की भारी किल्लत ने होटल इंडस्ट्री के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है. स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई होटलों ने अपने मेन्यू में कटौती करना शुरू कर दिया है और ग्राहकों को बुकिंग के समय ही खाने की सीमित सप्लाई की चेतावनी दी जा रही है.

Advertisement
X
केंद्र के आदेश के बाद कमर्शियल LPG की रिफिलिंग रुकी.(File Photo:ITG)
केंद्र के आदेश के बाद कमर्शियल LPG की रिफिलिंग रुकी.(File Photo:ITG)

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की किल्लत ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की कमर तोड़ दी है. इंटरनेशनल लेवल पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिसके चलते स्थानीय डीलरों के पास कमर्शियल रिफिल का स्टॉक खत्म हो गया है.

होटल मालिकों ने मौजूदा स्टॉक को लंबे समय तक चलाने के लिए फ्यूल-सेविंग मेन्यू अपनाना शुरू कर दिया है.

एक होटल मालिक ने बताया कि अब टिफिन आइटम की सामान्य बिक्री के बजाय शाम 4 से 7 बजे के बीच केवल चाय, कॉफी या जूस ही बेचा जा रहा है.

नई बुकिंग पर शर्तें
होटल अब बैंक्वेट या रूम बुकिंग करने वाले ग्राहकों को पहले ही सूचित कर रहे हैं कि भोजन की निर्बाध सप्लाई में दिक्कत आ सकती है. बाहर का खाना भी अलाउड नहीं किया जा रहा है.

घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता
LPG डीलरों के अनुसार, केंद्र सरकार ने एक आदेश जारी किया है जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि सिलेंडरों की सप्लाई और मार्केटिंग में घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाए. इस आदेश के बाद कमर्शियल सेक्टर के लिए रिफिलिंग रोक दी गई है.

Advertisement

एक डीलर ने बताया, "हमें सिर्फ घरेलू सप्लाई सुनिश्चित करने को कहा गया है, कमर्शियल के लिए हमारे पास स्टॉक नहीं है."

स्टॉक की भारी कमी
होटल संचालकों के सामने स्थिति यह है कि जहाँ रोजाना 6 सिलेंडरों की जरूरत है, वहां उनके पास केवल 3 का स्टॉक बचा है.

डीलरों का कहना है कि पड़ोसी राज्यों में स्थिति और भी खराब है जहां कुछ होटलों के बंद होने की नौबत आ गई है, हालांकि पुडुचेरी में अभी तक तालाबंदी जैसी स्थिति नहीं बनी है. राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस की सप्लाई पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement