scorecardresearch
 

मोहाली में गोलियों की गूंज... प्रॉपर्टी डीलर की कोठी पर 8 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग, सहमा परिवार

मोहाली के न्यू चंडीगढ़ इलाके में एक बार फिर गैंगस्टरों की धमक सुनाई दी है. गांव होशियारपुर में एक नामी प्रॉपर्टी डीलर के घर को निशाना बनाकर की गई अंधाधुंध फायरिंग ने पूरे इलाके को दहला दिया है.पुलिस अब इस मामले को गैंगस्टर और फिरौती के एंगल से जोड़कर देख रही है.

Advertisement
X
होशियारपुर गांव में हुई अंधाधुंध फायरिंग के बाद सुरक्षा पर सवाल.(Photo:ITG)
होशियारपुर गांव में हुई अंधाधुंध फायरिंग के बाद सुरक्षा पर सवाल.(Photo:ITG)

मोहाली के न्यू चंडीगढ़ इलाके के गांव होशियारपुर में उस समय दहशत फैल गई जब एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जानकारी के अनुसार हमलावरों ने करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, CIA टीम और फॉरेंसिक विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर सबूत इकट्ठे किए और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है.

फायरिंग के बाद से पीड़ित परिवार पूरी तरह सहमा हुआ है. गनीमत रही कि इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर को कुछ दिन पहले किसी गैंगस्टर की ओर से फिरौती की धमकी मिली थी. पुलिस इस एंगल को भी गंभीरता से जांच में शामिल कर रही है.

फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश जारी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. देखें VIDEO:- 

Advertisement

फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement