शेयर बाज़ार में सोमवार को सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स बड़ी गिरावट लेकर बंद हुए. वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में नए ऑटो रिक्शा परमिट जारी करने पर फिलहाल पूरी तरह रोक लगा दी है. इन खबरों के अलावा, राखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के गैरसैंण स्थित विधानसभा में राज्य का ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट पेश किया. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें.
Stock Market Crash Reason: ये 5 कारण... जिनसे दिनभर क्रैश होता रहा शेयर बाजार, हर ओर गिरावट
शेयर बाज़ार सोमवार को दिनभर क्रैश हुआ और मार्केट क्लोज होने पर मामूली रिकवरी के बावजूद सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स बड़ी गिरावट लेकर बंद हुए. BSE Sensex दिन के कारोबार के दौरान 2400 अंक से ज्यादा टूटने के बाद अंत में भी 1353 अंक फिसलकर बंद हुआ. तो वहीं दूसरी ओर NSE Nifty मार्केट क्लोज होने पर 422 अंक फिसलकर क्लोज़ हुआ.
महाराष्ट्र में नए ऑटो परमिट पर लगी रोक, ट्रैफिक और प्रदूषण के चलते सरकार का बड़ा फैसला
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में नए ऑटो रिक्शा परमिट जारी करने पर फिलहाल पूरी तरह रोक लगा दी है. परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने विधानसभा के बाहर ये घोषणा करते हुए बताया कि ट्रैफिक जाम, बढ़ता प्रदूषण और अवैध परमिट धारकों की शिकायतों के बाद ये कड़ा कदम उठाया गया है. महाराष्ट्र में अब तक करीब 14 लाख ऑटो रिक्शा परमिट जारी किए जा चुके हैं.
उत्तराखंड सरकार ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, इंफ्रा-टूरिज्म और कृषि पर फोकस
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के गैरसैंण स्थित विधानसभा में राज्य का ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट पेश किया. बजट में विकास योजनाओं को व्यापक रूप देने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया गया है. सरकार का कहना है कि यह बजट बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, पर्यटन, कृषि और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास जाकर दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने शांति और मानवता की सुरक्षा पर जोर देते हुए दुनिया को युद्ध से बचने की सलाह दी. इससे पहले पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी ईरानी दूतावास जाकर खामेनेई को श्रद्धांजलि दी थी.
'हमारे तेल के पीछे पड़ा है अमेरिका, देश को बांटने की कोशिश...', ईरानी अधिकारी इस्माइल बघाई का दावा
ईरान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि अमेरिका का उद्देश्य ईरान को कमज़ोर कर उसे विभाजित करना और उसके तेल संसाधनों पर कब्ज़ा करना है. ईरान ने कहा कि अमेरिका-इज़रायल ने ईरान पर हमले करके अंतरराष्ट्रीय नियमों और कूटनीतिक परंपराओं को तोड़ा है. ईरान ने ये भी कहा कि जब तक सैन्य हमले जारी रहेंगे, तब तक युद्धविराम की कोई गुंजाइश नहीं है.
खाड़ी देशों से जान बचाकर भाग रहे अमीर! अब ओमान ने लगाई प्राइवेट जेट पर रोक
अमेरिका-इजरायल और ईरान के संघर्ष के बीच ओमान के मस्कट एयरपोर्ट ने प्राइवेट जेट उड़ानों पर सीमा तय कर दी है. ओमान के मस्कट इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने प्राइवेट जेट ऑपरेटरों से कहा है कि वे फिलहाल अतिरिक्त उड़ानें न चलाएं. बढ़ते सुरक्षा खतरों के बीच कई अमीर लोग इलाके से निकलने के लिए प्राइवेट जेट का सहारा ले रहे हैं.
दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना का बड़ा ऑपरेशन, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर टारगेटेड रेड
इज़रायल डिफेंस फोर्स की 36वीं डिवीजन की कॉम्बैट टीम ने दक्षिणी लेबनान में बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है. इस ऑपरेशन का मुख्य मकसद हिज्बुल्लाह आतंकवादी संगठन के ठिकानों को ख़त्म करना और वहां मौजूद आतंकियों को निशाना बनाना है. बताया गया है कि यह एक टारगेटेड रेड है, जिसमें सेना पूरी रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है.
'जब से माहिका जिंदगी में आई है...', टी20 खिताब जीतने के बाद हार्दिक पंड्या हुए इमोशनल
ICC मेंस टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि उनके अंदर अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी है. हार्दिक ने बताया कि उन्होंने अब तक तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं और अगले 10 साल में वह आईसीसी और आईपीएल दोनों मिलाकर 10 और खिताब जीतने का लक्ष्य रखते हैं
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने ICC मेन्स टी ट्वेंटीवर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की शानदार जीत पर खुलकर सराहना की. आफरीदी ने भी भारत की जीत पर टीम को बधाई दी और कहा कि पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम चैम्पियन की तरह खेली. इस दौरान आफरीदी ने जसप्रीत बुमराह की दिल खोलकर प्रशंसा की.
23 अप्रैल से JEE Advanced के लिए शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, इस दिन होगी परीक्षा
IIT रुड़की ने JEE Advanced 2026 एग्जाम और रजिस्ट्रेशन को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार 23 अप्रैल से लेकर 2 मई तक ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों को पहले ही किसी IIT में एडमिशन मिल चुका है, वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे.