scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 8 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

केंद्र सरकार ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा है कि भारत कच्चा तेल खरीदने के फैसले में पूरी तरह स्वतंत्र है और किसी पर निर्भर नहीं है. अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले होटल से लेकर हवाई यात्रा तक की कीमतों में तेजी आई है.

Advertisement
X
केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत किसी की इजाजत पर निर्भर नहीं है. (फोटो- AP)
केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत किसी की इजाजत पर निर्भर नहीं है. (फोटो- AP)

रूसी तेल को लेकर अमेरिका के बयान पर सरकार ने साफ किया है कि कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत किसी की इजाजत पर निर्भर नहीं है. भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले अहमदाबाद में होटल से लेकर हवाई यात्रा तक सब कुछ महंगा हो गया है.आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच रविवार को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल विवाद पर पीएम मोदी ने TMC सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'राष्ट्रपति के साथ हुआ व्यवहार बेहद शर्मनाक है'. पढ़ें रविवार सुबह की 7 बड़ी खबरें...

1. 'किसी की इजाजत की जरूरत नहीं...', रूसी तेल से जुड़े अमेरिका के ऐलान पर सरकार का बयान

रूसी तेल को लेकर अमेरिका के बयान पर केंद्र सरकार ने साफ किया है कि कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत किसी देश की इजाजत पर निर्भर नहीं है. यह बयान अमेरिका के उस ऐलान के बाद आया है. जिसमें कहा गया था कि ईरान युद्ध के बीच वैश्विक बाज़ारों को स्थिर करने के लिए भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल को ख़रीदने के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट दी जाएगी.
 

2. T20 World Cup Final: अहमदाबाद में होटलों का किराया 400% बढ़ा, फ्लाइट टिकट में भी भयंकर इजाफा

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले अहमदाबाद में होटल से लेकर हवाई यात्रा तक सब कुछ महंगा हो गया है. शहर में कमरों की कीमतों में 300 से 400 प्रतिशत तक उछाल आ गया है. जो कमरे पहले 5 हजार से 20 हज़ार रुपये में मिल जाते थे, अब उनकी कीमत 15 हज़ार से लेकर 50 हज़ार रुपये तक पहुंच गई है.
 

Advertisement

3. T20 WC Final: तीसरी बार खिताब पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड की इस 'तिकड़ी' से रहना होगा सावधान

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच रविवार को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. ये महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा. अगर भारत यह फाइनल जीतता है तो वह टी20 वर्ल्ड कप के ख़िताब को सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाली पहली टीम बन जाएगी.
 

4. 'राष्ट्रपति का अपमान कर TMC ने पार कीं सारी हदें...', पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल विवाद पर पीएम मोदी ने TMC सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'राष्ट्रपति के साथ हुआ व्यवहार बेहद शर्मनाक है'. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो भी लोकतंत्र और आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण में विश्वास रखता है, वह इस घटना से दुखी है.
 

5. दुबई ड्रोन अटैक में पाकिस्तानी नागरिक की मौत, ईरान के निशाने पर अमेरिकी ठिकाने

दुबई में हुए ईरानी ड्रोन हमले की घटना में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई है. ये जानकारी दुबई के अधिकारियों ने दी है. वहीं, दूसरी तरफ ईरान ने कई अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है. उत्तर में स्थित हाइफा में जायनिस्ट सेना के ठिकानों को IRGC ने नई सॉलिड-फ्यूल ‘खैबरशकन’ मिसाइलों से निशाना बनाया है.
 

Advertisement

6. 'रिजीम चेंज की साजिशें बर्दाश्त नहीं, ईरान की संप्रभुता का हो सम्मान', ट्रंप की बीजिंग यात्रा से पहले चीन का बड़ा बयान

चीन ने ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की है. चीन के विदेश मंत्री ने रविवार को कहा कि ईरान और मिडिल-ईस्ट के मुद्दों को सही तरीके से संभाला जाना चाहिए. वांग यी ने कहा कि ईरान और खाड़ी देशों की संप्रभुता और सुरक्षा का हर हाल में सम्मान किया जाना चाहिए.
 

7. ईरान की 'लाइफलाइन' पर US-इजरायल का 'महाप्रहार', तेल डिपो और रिफाइनरियों पर भीषण बमबारी से दहल उठा तेहरान

अमेरिका और इज़रायली सेना ने शनिवार देर रात ईरान की राजधानी तेहरान पर ज़बरदस्त हवाई हमले किए. इस बार हमलों का मुख्य निशाना ईरान की लाइफलाइन माने जाने वाले तेल डिपो और ऊर्जा बुनियादी ढांचे बने हैं. हमलों के बाद पूरी राजधानी धमाकों की गूंज सुनी गई है जो दूर-दूर तक आग की लपटें और धुएं का गुबार देखा गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement