यूपी में 27 अक्टूबर 2025 से अब तक करीब 86.69 लाख लोगों ने नया वोटर बनने के लिए आवेदन किया है. वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राष्ट्र के नाम एक टेलीविजन संदेश में घोषणा की है कि ईरान ने पड़ोसी देशों पर हमले रोकने का निर्णय लिया है. इन खबरों के अलावा, 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पश्चिम बंगाल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छोटे कार्यक्रम स्थल को लेकर नाराज़गी जताई. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें.
यूपी में SIR 2026 का रिकॉर्ड अपडेट! 86 लाख नए मतदाता, महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा!
यूपी में 27 अक्टूबर 2025 से अब तक करीब 86.69 लाख लोगों ने नया वोटर बनने के लिए आवेदन किया है. नाम जुड़वाने की इस रेस में महिलाओं ने पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया है. पिछले दो महीनों के बीच कुल 70,69,810 लोगों ने नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरा है. इनमें महिलाओं के 35,72,603 आवेदन आए, जबकि पुरुषों के 34,96,911 आवेदन मिले.
पड़ोसी मुल्कों पर हमला नहीं करेंगे, सरेंडर का सपना पालने वाले होंगे नाकाम: ईरानी राष्ट्रपति
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राष्ट्र के नाम एक टेलीविजन संदेश में घोषणा की है कि ईरान ने पड़ोसी देशों पर हमले रोकने का निर्णय लिया है. उन्होंने न केवल पड़ोसी देशों से माफी मांगी है, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि ईरान का किसी अन्य देश पर आक्रमण करने का कोई इरादा नहीं है. पेजेश्कियान ने टेलीविजन संदेश में इसकी घोषणी की.
'ममता मेरी छोटी बहन जैसी लेकिन उन्होंने...', बंगाल दौरे पर क्यों नाराज हुईं राष्ट्रपति मुर्मू
9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पश्चिम बंगाल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छोटे कार्यक्रम स्थल को लेकर नाराज़गी जताई. उन्होंने कहा कि फांसीदेवा में तय किया गया मैदान काफी छोटा था, जिसके कारण कई लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके. उन्होंने कहा कि उस जगह पर पांच हजार लोगों के लिए भी पर्याप्त स्थान नहीं था.
इराक में ड्रोन हमलों के बाद तेल कंपनियों ने विदेशी स्टाफ को निकालना किया शुरू, भेजा जा रहा कुवैत
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच इराक के तेल क्षेत्रों से विदेशी कर्मचारियों की निकासी शुरू हो गई है. हैलिबर्टन, केबीआर और श्लंबरजे जैसी कंपनियां अपने स्टाफ को बसों के जरिए सफवान सीमा पार कर कुवैत भेज रही है. हाल ही में बसरा में ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.
'दिल तोड़ने भी पड़े तो...', न्यूजीलैंड के कप्तान ने टीम इंडिया को दी वॉर्निंग, याद आ गए पैट कमिंस
ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूज़ीलैंड का मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि अगर ट्रॉफी जीतने के लिए उन्हें कुछ भारतीय फैन्स के दिल तोड़ने भी पड़ें तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होगी. उन्होंने कहा, 'हमें पता है कि हम शायद फेवरिट नहीं हैं, लेकिन हमें फर्क नहीं पड़ता.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक फाइनल में लाल मिट्टी ज्यादा वाली मिक्स्ड पिच तैयार की जा सकती है, जो बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड ने साउथ अफ्रीका को मात दी.