scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

यूपीएससी परीक्षा 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने नंबर वन रैंक हासिल कर इतिहास रचा. वहीं, केंद्र सरकार ने सीआईएसएफ को बंदरगाहों की सुरक्षा सौंपने का फैसला किया है.

Advertisement
X
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम रिजल्ट की घोषणा कर दी है.  (Photo:upsconline.nic.in)
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम रिजल्ट की घोषणा कर दी है. (Photo:upsconline.nic.in)

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. वहीं, केंद्र सरकार ने सीआईएसएफ को बंदरगाहों की सुरक्षा सौंपने का फैसला किया है. इन खबरों के अलावा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया एक्सेस को रोकने के लिए एक कार्यक्रम शुरू कर रही है. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें.

UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

संघ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम रिज़ल्ट की घोषणा कर दी है. संघ लोक सेवा आयोग ने इस बार 958 उम्मीदवारों का चयन किया है. सिविल सेवा परीक्षा में इस बार पहला स्थान अनुझ अग्निहोत्री, दूसरा स्थान राजेश्वरी सुवे, तीसरा स्थान अकांक्ष, चौथा स्थान राघव झुनझुनवाला और पांचवां स्थान इशान भटनागर ने हासिल किया है. 

अब CISF करेगी बंदरगाहों की सुरक्षा, स्थापना दिवस पर अमित शाह ने किया ऐलान

केंद्र सरकार ने सीआईएसएफ को बंदरगाहों की सुरक्षा सौंपने का फैसला किया है. गृह मंत्री अमित शाह ने इसका ऐलान सीआईएसएफ के 57वें स्थापना दिवस पर ओडिशा के मुंडली में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में किया. सरकार ने सीआईएसएफ को ड्रोन सिक्योरिटी की नोडल एजेंसी भी बनाया है.

Advertisement

आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, इस उम्र तक के बच्चों के सोशल मीडिया एक्सेस पर लगेगा बैन

आंध्र प्रदेश सरकार छोटे बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने जा रही है. CM एन. चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया एक्सेस को रोकने के लिए एक कार्यक्रम शुरू कर रही है. उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव राज्य के आईटी मंत्री नारा लोकेश की ओर से सुझाया गया है. 

दुबई में मिसाइल अटैक का अलर्ट... मोबाइल फोन पर दी गई चेतावनी, लोगों से घर में रहने की अपील

मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच दुबई में रहने वाले लोगों को फोन पर मिसाइल अटैक से जुड़ा इमरजेंसी अलर्ट मिला है. एहतियात के तौर पर लोगों को घरों में रहने की अपील की गई है. लोगों को साफ तौर पर सलाह दी गई कि वे बिना ज़रूरत घर से बाहर न निकलें, सावधानी बरतें और किसी भी संभावित आपात स्थिति के लिए तैयार रहें.

10 दिन में ठप हो जाएगा PAK? जंग से आई बड़ी आफत, पड़ोसी मुल्‍क में हड़कंप!

मिडिल ईस्‍ट में चल रहे संघर्ष के कारण पाकिस्तान में तेल का संकट गहराता जा रहा है. पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन पाकिस्तान के चेयरपर्सन अब्दुल समी खान का कहना है कि पाकिस्तान के पास सिर्फ़ 10 से 14 दिनों के लिए पेट्रोल का रिजर्व है. अब्दुल समी खान ने कहा कि इस बात की संभावना है कि पूरे देश में पेट्रोल की सप्लाई खत्म हो सकती है.

Advertisement

ईरानी सेना का दावा, अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को हवा में किया नष्ट, तेल अवीव पर भी मिसाइल-ड्रोन से हमला

ईरान ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस फोर्स ने पश्चिमी शहर कसर-ए-शिरीन के पास एक उन्नत अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया है. ईरान के अनुसार यह ड्रोन उसके हवाई क्षेत्र के पास उड़ान भर रहा था. वहीं, ईरान ने तेल अवीव में मिसाइल और ड्रोन से भी हमला किया. इसके जवाब में इज़रायल ने भी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में भारी हवाई हमले किए.

'मोहम्मद आमिर ढोंगी बाबा है...', पाकिस्तानी क्रिकेटर पर बरस पड़े नवजोत सिंह सिद्धू, VIDEO

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद आमिर पर तीखा तंज कसते हुए उन्हें 'ढोंगी बाबा' बताया है. दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया. इसके बाद सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में आमिर की उन भविष्यवाणियों पर निशाना साधा, जिनमें उन्होंने कहा था कि भारत टूर्नामेंट में आगे नहीं बढ़ पाएगा.

'ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया में...', राजनाथ सिंह ने बदलते वॉर गेम की पूरी पिक्चर सामने रख दी

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सागर संकल्प’ मैरीटाइम कॉन्क्लेव में रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि डिफेंस एक्सपोर्ट 24,000 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड आंकड़े को पार चुका है. राजनाथ सिंह ने बताया कि रक्षा क्षेत्र में भारत पूरी गति के साथ आत्मनिर्भरता की ओर अपने कदम बढ़ा चुका है. 

Advertisement

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर पर ED का शिकंजा, मुंबई-हैदराबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने मुंबई और हैदराबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान करीब 15 टीमें जांच में जुटी हैं और कंपनी के अधिकारियों से जुड़े स्थानों की तलाशी ली जा रही है. इसी कड़ी में ED की टीमें कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाने में लगी हैं.

‘टटीरी’ गाने को लेकर नाराजगी, हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह को भेजा नोटिस

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह के हरियाणवी फोक सॉन्ग को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है. आयोग ने बादशाह को समन भेजते हुए 13 मार्च को आयोग के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है. शिकायतकर्ताओं ने इस गाने के कुछ बोल और वीडियो में दिखाई गई कुछ तस्वीरों को लेकर आपत्ति जताई है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement