आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 25 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल पहुंचने पर तेल अवीव में एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ. वहीं, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान घर को अस्थायी रूप से अटैच किया. इन खबरों के अलावा, यूपी सरकार ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने का फैसला किया. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.
PM मोदी का इजरायल में ग्रैंड वेलकम, एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने लगाया गले, मिला गार्ड ऑफ ऑनर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजरायल दौरे पर तेल अवीव पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ. इजरायल के प्राइम मिनिस्टर बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की. पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इससे पहले पीएम मोदी 2017 में इजरायल गए थे.
अनिल अंबानी पर ED की बड़ी कार्रवाई, ₹3,716 करोड़ का घर अटैच
ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने उनके मुंबई स्थित 17 मंजिला आलीशान आवास Abode को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है. यह कार्रवाई अनिल अंबानी की ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में की गई है. इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई गई है.
होली से पहले योगी सरकार का छात्रों को तोहफा... 9वीं और 10वीं की छात्रवृत्ति बढ़ी, 38 लाख बच्चे लाभान्वित
होली से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा. सरकार के इस फैसले के तहत अब OBC छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि बढ़ाकर 3000 रुपये कर दी गई है.
'अब कोई हिडन चार्ज नहीं...', RBI का बैकों को आदेश, ऐप से हटा लें फंसाने वाली ट्रिक्स
RBI ने बैकों को हिडन चार्जेज पर सख्त हिदायत दी है. RBI ने Responsible Business Conduct Amendment Directions के ड्राफ्ट में बैंकों को सख्त निर्देश दिया है. आरबीआई ने कहा है कि बैंक जुलाई 2026 तक अपनी वेबसाइटों और मोबाइल ऐप से सभी डार्क पैटर्न हटा दें, जो कि ग्राहकों को गुमराह करने या उन पर दबाव डालने के लिए डिजाइन की गई ट्रिक्स हैं.
सुप्रीम कोर्ट में Hamdard की बड़ी जीत... Rooh Afza को माना फ्रूट ड्रिंक, 12.5% की जगह देना होगा 4% VAT
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हमदर्द लैबोरेटरीज के ड्रिंक रूह अफ़ज़ा को लेकर बड़ा और अहम फैसला सुनाया. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि रूह अफ़ज़ा को फ्रूट ड्रिंक/प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट की कैटेगरी में रखा जाएगा और इस पर 12.5% के बजाय केवल 4% वैट लगेगा. यह फैसला उत्तर प्रदेश वैल्यू एडेड टैक्स एक्ट 2008 के तहत कर निर्धारण से जुड़ा है.
BJP नेता चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की हिमाचल के कुल्लू में मौत, झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मौत पर दुख जताया. वीर सोरेन की मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मौत हो गई. वह 19 साल के थे. सीएम सोरेन ने X पर पोस्ट किया, 'हमें कुल्लू में चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की अचानक मौत की खबर सुनकर गहरा सदमा और दुख हुआ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.'
आठवीं की किताब से हटेगी 'न्यायपालिका' की बुराई, सरकार ने माना- संतुलित नहीं थी सामग्री
NCERT की 8वीं कक्षा की किताब में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' के उल्लेख पर विवाद के बाद सरकार उसे हटाने की तैयारी में है. NCERT की आठवीं कक्षा की सोशल साइंस की किताब में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' और 'लंबित मामलों' से जुड़े अध्याय पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई थी. शीर्ष अदालत ने इस मामले को संस्था की अखंडता पर हमला बताया.
ईरान पर अमेरिकी हमले की तैयारी के बीच इजरायल ने मिडिल ईस्ट के बेस पर तैनात किए F-22 फाइटर जेट्स, जानिए ताकत
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है. अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर हमले की तैयारी कर रहा है. इसी बीच 24 - 25 फरवरी 2026 को अमेरिकी वायुसेना ने बारह एफ-22 रैप्टर स्टेल्थ फाइटर जेट्स इजरायल के दक्षिणी एयरबेस पर तैनात कर दिए हैं. ये जेट्स ब्रिटेन के लैकेनहिथ एयरबेस से उड़कर इजरायल पहुंचे.
CM योगी ने जापान की राजधानी टोक्यो में किया रोड शो, निवेशकों से की मुलाकात
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे पर हैं. उन्होंने टोक्यों में यूपी इन्वेस्टमेंट रोडशो किया. इस दौरान उन्होंने जापान के इंवेस्टर्स से मुलाकात की. CM योगी ने यूपी को भागवान राम की जन्मभूमि और भगवान बुद्ध की पवित्र भूमि बताया. उन्होंने कहा कि यूपी बौद्ध धर्म का केंद्र है, जिसमें भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी कई पवित्र जगहें हैं.
उमा भारती के भतीजे और MP सरकार में मंत्री रहे राहुल लोधी को जान से मारने की धमकी, FIR
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी को जान से मारने की धमकी मिली है. राहुल BJP MLA और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं. मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 22 फरवरी को एक सख्त ने फेसबुक पर राहुल सिंह लोधी की जान को कथित तौर पर धमकी देने वाला एक पोस्ट किया था.