scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमला का फैसला 5 दिन के लिए टाल दिया है. वहीं, वेस्ट एशिया में युद्ध का असर भारतीय शेयर मार्केट में दिखा, सोमवार को दोनों इंडेक्स रेड जोन में बंद हुए.

Advertisement
X
ईरान के पावर प्लांट्स पर 5 दिन तक हमला नहीं करेगा अमेरिका. (File Photo: AP)
ईरान के पावर प्लांट्स पर 5 दिन तक हमला नहीं करेगा अमेरिका. (File Photo: AP)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला 5 दिनों के लिए टाल दिया है. वहीं, वेस्ट एशिया संकट के चलते भारतीय शेयर मार्केट में भारी गिरावट रही. इन खबरों के अलावा, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें.

ईरान के​ खिलाफ जंग में ब्रेक! ट्रंप का ऐलान- पांच दिन तक पावर प्लांट पर नहीं करेंगे अटैक

अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को 5 दिनों के लिए टाल दिया है. ट्रंप ने यह फैसला पिछले दो दिनों में अमेरिका-ईरान के बीच हुई बेहद सकारात्मक बातचीत के बाद लिया है. उन्होंने दावा किया कि दोनों देशों के बीच तनाव को ख़त्म करने को लेकर चर्चा चल रही है.

Stock Market Crash Reason: ये 5 कारण... जिनसे शेयर बाजार में भूचाल, 12 लाख करोड़ स्वाहा!

शेयर बाज़ार में सोमवार को बड़ा क्रैश देखने को मिला और ये मार्केट क्लोज़ होने तक जारी रहा. कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1836 अंक की बड़ी गिरावट लेकर 72,696 पर बंद हुआ, तो वहीं NSE के निफ्टी ने 601 अंक फिसलकर 22,512 पर क्लोज़िंग की. इस गिरावट के बीच निवेशकों को करीब 12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा.

Advertisement

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट अस्वीकार्य', लोकसभा से पीएम मोदी का दुनिया को बड़ा मैसेज

PM मोदी ने ईरान जंग और पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद में बयान दिया है. PM ने कि हम प्रभावित देशों में फंसे भारतीयों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. PM ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि इस मार्ग के अवरुद्ध होने के बावजूद हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारी ज़रूरतें पूरी होती रहें.

लोकसभा सीटें बढ़ेंगी, महिलाओं को 2029 से मिलेगा रिजर्वेशन... संशोधन बिल लाने की तैयारी में सरकार

सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिए संसद में संशोधन विधेयक लाएगी. इस बिल में लोकसभा सीटों के परिसीमन और सीटें बढ़ाने के लिए 2011 की जनगणना को ही आधार मानने का प्रावधान होगा. यह संशोधन विधेयक पारित होने के बाद नए परिसीमन में लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर 816 हो जाएंगी. 816 सदस्यों वाली लोकसभा में 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: AIADMK 178 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, BJP को मिलीं 27... सीट बंटवारा फाइनल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है. कुल 234 सीटों में से एआईएडीएमके 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बीजेपी 27 सीटों पर मैदान में उतरेगी. बताया जा रहा है कि पीएमके को 18 और एएमएमके को 11 सीटें दी गई हैं. तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

Advertisement

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 85.19% छात्र हुए पास, आर्ट्स-कॉमर्स में लड़कियां बनीं टॉपर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सोमवार दोपहर 12वीं का रिज़ल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया. इस साल कुल 85.19% परीक्षार्थी सफल रहे हैं. इस साल भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा है. आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस को मिलाकर कुल 13.17 लाख छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 86.23 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं.

बिहार टॉपर्स की मौज, बनने वाले हैं लखपति, 2 लाख रुपये के साथ मिलेगा लैपटॉप 

बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में पहला स्थान पाने वाले छात्रों को 2 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. सेकंड रैंक वाले छात्रों को 1.5 लाख रुपये कैश दिया जाएगा. वहीं, थर्ड रैंक हासिल करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये का प्राइज मनी दी गई थी. वहीं, चौथी और पांचवीं रैंक वाले छात्रों को 30-30 हजार रुपये दिए जाएंगे.

'हर चीज का राजनीतिकरण....', सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता मेट्रो में देरी पर बंगाल सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता मेट्रो परियोजना में देरी होने को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से निराशा ज़ाहिर की है. कोर्ट ने कहा कि ये सिर्फ अधिकारियों के अड़ियल रवैये को दिखाता है, जिसके तहत वो मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में देरी करना और उसे रोकना चाहते हैं. अदालत ने कहा कि उन्हें लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार से इस लापरवाही उम्मीद नहीं करते.

Advertisement

IRS समीर वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दी सफाई, शाहरुख खान से रिश्वत मांगने का आरोप गलत, CBI जांच पर उठे सवाल

IRS अधिकारी समीर वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट में शाहरुख खान से रिश्वत मांगने के आरोपों को खारिज कर दिया है. उनके वकील आबाद पोंडा ने दलील दी कि CBI के अपने केस में भी यह बात सामने आई है कि रिश्वत किसी और ने ली थी. इस मामले में अदालत ने सीबीआई से भी सख्त सवाल पूछे हैं, जिससे यह पूरा मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

गंगा नदी बेसिन ने 1300 साल में सबसे अधिक सूखा देखा... भयावह स्थिति

उत्तर-पूर्व भारत, गंगा के मैदान और हिमालय में सूखे की रफ्तार बहुत तेज़ बढ़ रही है. एक और अध्ययन ने दिखाया कि गंगा नदी घाटी ने 1991-2020 के बीच पिछले 1300 सालों का सबसे तेज सूखा देखा. कमजोर मानसून और बढ़ते तापमान ने स्थिति और ख़राब कर दी है. भूजल का अधिक दोहन और खेतों में अधिक पानी वाली फसलें लगाने से पानी की कमी और तेज़ हो रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement