scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 मई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान को PoK में अज्ञात शख्स ने गोली मार दी है. हमले में इस आतंकी की मौत हो गई है. हमला बुरहान उर्फ डॉक्टर आतंकी संगठन अल बद्र से जुड़ा था.

Advertisement
X
आतंकी हमजा बुरहान पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड था. (Photo:ITG)
आतंकी हमजा बुरहान पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड था. (Photo:ITG)

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में अज्ञात शख्स ने गोली मार दी है. वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने पर्सनैलिटी राइट्स केस में बीजेपी सांसद राघव चड्ढा को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है. इन खबरों के अलावा, IMF ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे ही जारी रही, तो ये भारत में बड़े वित्तीय जोखिमों का कारण बन सकता है. पढ़ें गुरुवार शाम की बड़ी खबरें.

EXCLUSIVE: पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का PoK में खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में अज्ञात शख्स ने गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि आतंकी हमजा बुरहान को PoK के मुजफ्फराबाद में गोली मारी गई है. हमजा पुलवामा हमले के साज़िशकर्ताओं में शामिल था. वह खुद को पाकिस्तान में टीचर बताता था. साथ ही 2019 के बाद से कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा था.

पार्टी बदलने पर ट्रोल हुए राघव चड्ढा को झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- नेताओं पर कार्टून-व्यंग्य लोकतंत्र का हिस्सा

दिल्ली हाई कोर्ट ने पर्सनैलिटी राइट्स केस में बीजेपी सांसद राघव चड्ढा को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट का साफ कहना है कि राजनीतिक नेताओं पर की जानी वाली टिप्पणी, व्यंग्य या आलोचना करना लोकतंत्र का अहम हिस्सा है और इन्हें सिर्फ इसलिए नहीं रोका जा सकता क्योंकि वे किसी को पसंद नहीं आ रहे या असहज कर रहे हैं. 

Advertisement

IMF Warns India: अब IMF ने कहा- तेल बिगाड़ देगा भारत का गणित, बताया क्या करना है...

IMF ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे ही जारी रही, तो ये भारत में बड़े वित्तीय जोखिमों का कारण बन सकता है. आईएमएफ ने कहा है कि ऊर्जा की कीमतों में उतार-चढ़ाव से भारतीय परिवारों के खर्च करने की क्षमता बड़े स्तर पर कम हो सकती है. भारत में एक ही हफ्ते में दो बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ चुके हैं.

बिना अदालत को बताए विदेश नहीं जा पाएंगे अभिषेक बनर्जी, कलकत्ता हाई कोर्ट का निर्देश

कलकत्ता हाई कोर्ट ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को सिक्योरिटी कवर देते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर कथित टिप्पणियों के संबंध में उनके खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है. यह सुरक्षा 31 जुलाई तक या जब तक मामले का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक लागू रहेगी. इस दौरान अभिषेक बनर्जी बिना पूर्व अनुमति के सफर नहीं कर सकते हैं.

बीजेपी और कांग्रेस को इंस्टाग्राम पर कॉकरोच पार्टी ने छोड़ा पीछे, भारत से X अकाउंट ब्लॉक!

कॉकरोच जनता पार्टी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट के पांच दिन से भी कम में समय में 1.5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं. इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक हो चुका है. दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है. इस वीडियो में वो बता रहे हैं कि उनकी पार्टी का X हैंडल भारत से सस्पेंड कर दिया गया है.

Advertisement

दिल्ली सरकार ने शुरू किया ₹10 करोड़ का 'हौसलों की उड़ान' टैलेंट हंट

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने बुधवार को 'हौसलों की उड़ान' योजना की शुरुआत की है. इस टैलेंट हंट का उद्देश्य दिल्ली के युवाओं में छिपी प्रतिभा की पहचान करना और उन्हें सही मंच देना है. CM ने कहा कि यह योजना 16 से 35 वर्ष के युवाओं के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म बनेगी, जहां वे विभिन्न रचनात्मक क्षेत्रों में अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकेंगे.

'पापा, आपके सपनों का भारत जरूर बनाऊंगा', राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल का भावुक संदेश

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता और देश के पूर्व PM राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने अपने पिता के साथ बचपन की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी साझा की. राहुल ने कहा कि वह राजीव गांधी के कुशल, समृद्ध और मज़बूत भारत के सपने को पूरा करने की ज़िम्मेदारी निभाएंगे.

Uttarakhand Weather: कहीं भीषण गर्मी और लू तो कहीं बारिश की चेतावनी, उत्तराखंड में IMD का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और तेज गर्म हवाओं की चेतावनी दी है. इस दौरान देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर ज़िलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने और लू जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है. 24-25 मई के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है. 

Advertisement

CSK के मैच से पहले रांची लौटे धोनी... क्या यही था माही का आखिरी IPL?

IPL 2026 में अब तक मैदान पर एक भी मैच नहीं खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल रांची वापस चले गए हैं. धोनी गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 'करो या मरो' मुकाबले में टीम के साथ नहीं होंगे. चेन्नई के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने अहमदाबाद में प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धोनी की अनुपस्थिति की पुष्टि कर दी है.

उत्तराखंड के जंगलों में धधक रही आग गांवों तक पहुंची... 2 की मौत, चारधाम यात्रा में अड़चन

उत्तराखंड में बढ़ते तापमान की वजह से पिछले कुछ दिनों से जंगलों की आग तेज़ी से भड़क रही है. चमोली और टिहरी गढ़वाल में आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. इस आग का असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ा है. रुद्रप्रयाग की खूबसूरत पहाड़ियां और घाटियां इस वक्त की चादर से ढक गईं हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement