scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 दिसंबर 2023 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

खबरों के लिहाज से मंगलवार का दिन काफी अहम रहा. दिल्ली के अशोका होटल में INDIA गठबंधन की चौथी बैठक जारी है. इसके अलावा अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विश्व हिंदू परिषद ने वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को निमंत्रण दिया है. आइए जानें आज की अहम खबरें...

Advertisement
X
INDIA गठबंधन की बैठक
INDIA गठबंधन की बैठक

खबरों के लिहाज से मंगलवार का दिन काफी अहम रहा. दिल्ली के अशोका होटल में INDIA गठबंधन की चौथी बैठक हुई. इसके अलावा अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विश्व हिंदू परिषद ने वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को निमंत्रण दिया है. आइए जानें आज की अहम खबरें...

राज्य स्तर पर होगी सीट शेयरिंग, 30 जनवरी से साझा रैलियां... INDIA गठबंधन की बैठक में हुए बड़े फैसले

बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि INDIA गठबंधनों के बीच सीट शेयरिंग राज्य स्तर पर होगी. अगर कहीं ये फॉर्मूला काम नहीं करता है, तो हम सभी इस मामले पर मिलकर फैसला लेंगे. खड़गे ने कहा कि दिल्ली और पंजाब का मसला कैसे सुलझाया जाए, इस पर बाद में विचार किया जाएगा. दिल्ली, पंजाब जैसे जटिल राज्यों को बाद के चरण में लिया जाएगा.

आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण, घर पहुंचे VHP नेता 

विश्व हिंदू परिषद ने बयान जारी कर कहा है कि राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा लाल कृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी को अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया गया है.

Advertisement

धनखड़ की मिमिक्री पर भड़की बीजेपी और सरकार, Reel बना रहे राहुल गांधी को भी घेरा 

संसद के बाहर प्रदर्शन करते हुए एक TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारकर मिमिक्री की, जिस पर उपराष्ट्रपति भड़क गए हैं. उपराष्ट्रपति ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह हास्यास्पद और अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना का वीडियो बना रहा है.

फैसला आने तक न मंदिर, न मस्जिद... ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि ज्ञानवापी मंदिर है या मस्जिद इसके सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा. बता दें कि मुस्लिम पक्ष ने 1991 के प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट का हवाला देते हुए कहा था कि इस कानून के तहत ज्ञानवापी परिसर में कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं की जा सकती है. इस पर कोर्ट ने कहा है कि ज्ञानवापी के मामले में यह नियम आड़े नहीं आता है.

IPL 2024 Auction: स्टार्क ने तोड़ा रिकॉर्ड, कमिंस पर भी पैसों की बारिश... देखें ऑक्शन में बिके सभी खिलाड़ियों की लिस्ट 

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई. 10 टीमों ने 332 खिलाड़ियों पर बोली लगाई. इस ऑक्शन ने कई खिलाड़ियों को करोड़पति बनाया है. इस ऑक्शन में किस प्लेयर को कितनी राशि मिली और कौन खिलाड़ी किस टीम में गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement