लेबनान में पेजर के अंदर एक के बाद एक सीरियल ब्लास्ट हुए हैं. इसमें 11 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 4 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. वहीं, दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में आज भी बादल बरसेंगे. पढ़ें, बुधवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
लेबनान और सीरिया के कुछ इलाकों में मंगलवार को सिलसिलेवार पेजर ब्लास्ट हुए. लगभग एक घंटे तक पेजर में ब्लास्ट होते रहे. किसी की जेब में पेजर फटा तो किसी के हाथ में ही पेजर में विस्फोट हो गया. हर तरफ चीख और पुकार सुनाई दी. लेबनान के चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया.
2. आतिशी CM बनने के बाद कैबिनेट में करेंगी बदलाव या केजरीवाल के मंत्रियों पर ही जताएंगी भरोसा?
अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंप दिया. आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी. आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में अगली सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. उन्होंने उपराज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र सौंपकर नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए समय मांगा.
3. 'ब्लास्ट में हमारा कोई रोल नहीं...', लेबनान-सीरिया में पेजर विस्फोट पर ये बोला अमेरिका
लेबनान (Lebanon) और सीमावर्ती सीरिया के कुछ इलाकों में पेजर में सिलसिलेवार ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी का माहौल है. वहीं, इस मामले पर अमेरिका ने अपना बयान जारी किया है. पेंटागन ने कहा कि लेबनान में मंगलवार (17 सितंबर) को हुए पेजर विस्फोटों में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी. वॉशिंगटन ने इजरायल और लेबनान के बीच तनाव के लिए एक कूटनीतिक समाधान का रास्ता निकाला है.
4. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, इस अशुभ पहर में नहीं करनी चाहिए ये 5 गलतियां
आज साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है. संयोगवश आज पितृपक्ष का पहला श्राद्ध भी किया जाएगा. भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को यानी आज सुबह 06.12 बजे से लेकर सुबह 10.17 बजे तक रहने वाला है. चंद्र ग्रहण की अवधि 05 घंटे 04 मिनट की होगी. इस दौरान सुबह 08.14 बजे चंद्र ग्रहण अपने पीक पर होगा. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण काल को बहुत ही अशुभ माना गया है.
5. दिल्ली-UP-बिहार समेत इन राज्यों में आज भी बरसेंगे बादल, जानें देशभर के मौसम का हाल
देश के कई हिस्सों में आज, 18 सितंबर, 2024 को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आज अच्छी बारिश के आसार बनते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बरसात जारी रहने वाली है. आइये जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.