scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 फरवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान को भारत आने के लिए आमंत्रित किया. वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई में अनिल कपूर समेत कई स्टार्स मे मुलाकात की.

Advertisement
X
तारिक रहमान की जीत पर पीएम मोदी ने बधाई दी है
तारिक रहमान की जीत पर पीएम मोदी ने बधाई दी है

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 18 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान और उनके परिवार को भारत की आधिकारिक यात्रा का निमंत्रण दिया है. वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई में अनिल कपूर समेत सिने जगत के कई सितारों से मुलाकात की. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.

'इंडिया में आपका गर्मजोशी से स्वागत है...' PM मोदी ने बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान को भारत आने का दिया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान और उनके परिवार को भारत की आधिकारिक यात्रा का निमंत्रण दिया है. मंगलवार को तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके शपथ ग्रहण में भारत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ढाका गए थे. उन्होंने ही 17 फरवरी को पीएम मोदी के निमंत्रण पत्र तारिक रहमान को सौंपा.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले अनिल कपूर, देखकर हैरान हुए फैंस, फोटो वायरल

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस वक्त भारत में हैं. उन्होंने मुंबई का दौरा किया. इसके दौरान प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने अनिल कपूर समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स से मुलाकात की. इस दौरान इमैनुएल मैक्रों ने उनसे कला और संस्कृति के बारे में चर्चा की. अनिल कपूर के अलावा शबाना आजमी और ऋचा चड्ढा भी उनसे मिलीं.

Advertisement

महाराष्ट्र में अब मुस्लिमों को नहीं मिलेगा आरक्षण... फडणवीस सरकार ने रद्द किया 5% कोटा वाला आदेश

महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मुसलमानों को दिए जा रहे 5 प्रतिशत आरक्षण को समाप्त कर दिया है. फडणवीस सरकार ने इसको लेकर नया सरकारी आदेश भी जारी किया है. इस आदेश के साथ ही सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत मुस्लिम समुदाय को मिलने वाले लाभ अब लागू नहीं होंगे.

दिल्ली के सरकारी स्कूल होंगे हाई-टेक, ‘सीएम श्री स्कूल योजना’ से बनेंगी AI स्मार्ट क्लास

दिल्ली में सरकारी शिक्षा को हाई टेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. सरोजिनी नगर के एक स्कूल से सीएम श्री स्कूल योजना की शुरुआत की गई, जिसके पहले चरण में 75 सरकारी स्कूलों को शामिल किया गया है. ‘सीएम श्री स्कूल योजना’ से जुड़े इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहे.

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार, अंतिम संस्कार में पहुंचीं कियारा

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का देहांत हो गया है. सिद्धार्थ के पिता का शनिवार, 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हो गया. इस दुखद खबर के बाद सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी तुरंत दिल्ली पहुंच गए. परिवार इस समय गहरे शोक में है और उन्होंने निजी जीवन का सम्मान करने की अपील की है.

Advertisement

गुजरात में नया कानून! महिलाओं को नाइट शिफ्ट की छूट, Working Hours भी बढ़े

गुजरात में व्यापार और रोज़गार बढ़ाने के लिए विधानसभा ने ‘दुकान और स्थापना (संशोधन) विधेयक, 2026’ सर्वसम्मति से पारित किया. नए क़ानून के तहत नियमों में अहम बदलाव हुए हैं. अब महिलाएं अपनी मर्ज़ी से रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट शिफ्ट कर सकेंगी, लेकिन कंपनियों पर सख़्त शर्तें लागू रहेंगी. साथ ही वर्किंग आवर्स भी बढ़ाए गए हैं.

डीयू कैंपस में रैलियों और प्रदर्शनों पर रोक, एक महीने के लिए प्रभावी रहेगा बैन

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने मंगलवार से एक महीने तक कैंपस में सभाओं, जुलूसों और विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया. यह निर्णय तब लिया गया है, जब पिछले दिनों यूजीसी के नए इक्विटी रूल, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया है. उसे लागू करने को लेकर कैंपस में हंगामा हुआ था. हालांकि कोर्ट ने यूजीसी के नए रूल को होल्ड कर रखा है.

नहीं रहीं मशहूर एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे, कैंसर से हारी जंग, सलमान खान संग किया था काम

सीनियर एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे के निधन की खबर आई है. प्रवीणा देशपांडे का मंगलवार 17 फरवरी को निधन हो गया. वो 60 साल की थीं. एक्ट्रेस लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं. उन्हें सलमान खान की फिल्म रेडी के लिए खास तौर पर पहचाना जाता था. प्रवीणा देशपांडे के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

Advertisement

UP Board Exam: 10वीं-12वीं का एग्जाम आज... पेपर लीक की चर्चाओं को UP Board ने बताया अफवाह

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं आज यानी 18 फ़रवरी से शुरू हो रही हैं. पेपर लीक की अफ़वाहों पर बोर्ड ने सख़्त रुख अपनाया है. इस वर्ष 53 लाख 37 हजार 778 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए प्रदेश में 8,033 केंद्र बनाए गए हैं. ये बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी.

OLA के सीईओ Bhavish Aggarwal के खिलाफ अरेस्ट वारंट, जानिए क्या है मामला

Ola Electric कंपनी के सीईओ और फाउंडर भाविश अग्रवाल के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है. ये आदेश गोवा के कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन ने दिया. यह मामला प्रीतिश चंद्रकांत घाड़ी की शिकायत से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी खरीदी गई इलेक्ट्रिक बाइक मरम्मत के लिए ओला को दी गई थी, लेकिन अब उसका कोई अता पता नहीं है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement