मेष: उन्नति की राह होगी आसान
मेष राशि के जातकों को आज उम्मीद के अनुरूप आर्थिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. आप अपनी सूझबूझ और समन्वय से कार्यस्थल पर बड़ी सफलता हासिल करेंगे. प्रबंधन से जुड़े मामलों में सकारात्मकता बढ़ेगी और परीक्षा प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन प्रभावी रहेगा. उन्नति की राह आपके लिए सहज बनी हुई है. पेशेवर मामलों में शुभता रहेगी और आप अपनों के साथ कुछ यादगार पल बिताएंगे. विस्तार की योजनाओं को गति मिलेगी, बस बिना किसी संकोच के आगे बढ़ते रहें.
शुभ अंक: 2, 8 और 9
शुभ रंग: चमकीला लाल
आज का उपाय: महाबली महावीर हनुमान जी की पूजा करें. उन्हें घी-सिंदूर का चोला चढ़ाएं और गुड़-चने का प्रसाद बांटें. अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें.
वृष: प्रशासनिक कार्यों में बढ़ेगा साहस
वृष राशि के पेशेवर लोग आज सभी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. प्रशासनिक और सरकारी मामलों में आपका साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा. विभिन्न योजनाएं आज संवरती हुई नजर आएंगी और आप अपने लक्ष्यों को समय पर पूरा कर लेंगे. आर्थिक मामलों में करीबियों का सहयोग मिलेगा. पैतृक संपत्ति के मामलों में सुधार होगा. सफलता से आप काफी उत्साहित रहेंगे और परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं.
शुभ अंक: 2, 6, 8 और 9
शुभ रंग: कांसे के समान
आज का उपाय: हनुमान जी की वंदना करें और उन्हें सिंदूर का चोला चढ़ाएं. गुड़-चने का प्रसाद बांटकर लोगों के साथ अपना सहयोग बढ़ाएं.
मिथुन: भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ
मिथुन राशि के जातक आज भाग्य की राह पर तेजी से आगे बढ़ेंगे. आपके पेशेवर लक्ष्य आज पूरे होंगे और योजनाओं के संचालन में सहयोगियों का साथ मिलेगा. साहस और बड़प्पन से आप दूसरों का दिल जीत लेंगे. संपर्क और संवाद पर आज विशेष जोर रहेगा. आशंकाओं से मुक्ति मिलेगी और प्रबंधन की बड़ी जिम्मेदारी आप उठा सकते हैं. अनुभवी लोगों की सीख पर ध्यान दें. अध्यात्म और आस्था में रुचि बढ़ेगी और सामाजिक कार्यों में आप सक्रिय रहेंगे.
शुभ अंक: 2, 5, 8 और 9
शुभ रंग: पीच कलर
आज का उपाय: महावीर हनुमान जी की पूजा करें. घी-सिंदूर अर्पित करें. गुड़-चने का प्रसाद बांटें और किसी धर्मस्थल पर दर्शन के लिए जरूर जाएं.
कर्क: धैर्य और वाणी पर रखें नियंत्रण
कर्क राशि के जातकों को आज धैर्य और विश्वास के साथ अपनी जगह बनाए रखनी होगी. समय थोड़ा संभलकर चलने का संकेत दे रहा है. अपनी वाणी और व्यवहार में सजगता बढ़ाएं. परिजनों के साथ तालमेल बिठाकर चलें और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. संवाद के दौरान गंभीरता दिखाना आपके हित में होगा. मित्रों का सहयोग बना रहेगा, लेकिन किसी भी अजनबी पर जल्दी भरोसा न करें. धर्म और धैर्य के साथ ही आगे बढ़ें.
शुभ अंक: 2, 8 और 9
शुभ रंग: चेरी रेड
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें चोला चढ़ाएं. "ओम् अं अंगारकाय नमः" का जाप करें. अपरिचितों से उचित दूरी बनाए रखें.
सिंह: दाम्पत्य जीवन में बढ़ेगी करीबी
सिंह राशि के जातकों का अपने जीवनसाथी के साथ जरूरी संवाद बना रहेगा. वैवाहिक जीवन में मधुरता और करीबी बढ़ेगी. साझा कार्यों और पार्टनरशिप में आप निसंकोच आगे बढ़ सकते हैं. उद्योग और वाणिज्यिक प्रयासों में आपका उत्साह देखते ही बनेगा. परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं, इसलिए बड़े फैसले लेने से न हिचकें. नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलेगा और कार्य विस्तार के अच्छे अवसर आपको प्राप्त होंगे. सोच को बड़ा रखें और चर्चाओं में शामिल हों.
शुभ अंक: 1, 2 और 9
शुभ रंग: गेरुआ
आज का उपाय: हनुमान जी की वंदना करें. घी-सिंदूर का चोला चढ़ाएं. गुड़-चने का भोग लगाएं और टीम भावना के साथ काम करने का संकल्प लें.
कन्या: परिश्रम से अर्जित करेंगे सफलता
कन्या राशि के जातक आज कठोर परिश्रम के बावजूद काफी सहज महसूस करेंगे. अपनी प्रतिभा और मेहनत से आप अपेक्षित परिणाम हासिल करने में सफल रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें. अतिउत्साह में आकर कोई गलती न करें. उधार के लेनदेन से आज बचना ही बेहतर होगा. आय और व्यय दोनों ही ऊंचे रह सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें. पेशेवर मामलों में तेजी बनी रहेगी और आप आर्थिक मामलों में काफी व्यस्त रह सकते हैं.
शुभ अंक: 2, 5, 8 और 9
शुभ रंग: खाकी
आज का उपाय: महावीर हनुमान जी की पूजा करें. चोला चढ़ाएं और प्रसाद बांटें. अपनी बात रखते समय तथ्यों और तर्कों का सहारा लें.
तुला: रचनात्मक प्रयासों को मिलेगा बढ़ावा
तुला राशि के जातकों के लिए आज अनुकूलता का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा. मित्रों के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन की योजना बन सकती है. रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. रिश्तों में सम्मान और शुभता बनी रहेगी. आप समय का सही प्रबंधन करते हुए अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करेंगे. योग्य लोगों को आज विवाह या करियर के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी और पेशेवरों के बीच आपका प्रभाव बना रहेगा.
शुभ अंक: 2, 6, 8 और 9
शुभ रंग: मरून
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. चोला चढ़ाएं और प्रसाद बांटें. अपने जीवन में अनुशासन को प्राथमिकता दें.
वृश्चिक: परिवार में बढ़ेगी खुशहाली
वृश्चिक राशि के जातकों के घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी. बड़ों का सानिध्य और आशीर्वाद आपको मिलता रहेगा. प्रबंधकीय और प्रशासकीय मामलों में आपको सजग रहने की जरूरत है. रिश्तों में सुधार होगा और पैतृक संपत्ति के विषय आपकी प्राथमिकता में रहेंगे. सहजता के साथ आगे बढ़ें और व्यवस्था को मजबूत रखें. सबके प्रति स्नेह का भाव रखें और व्यर्थ के तर्क-वितर्क या संकीर्णता से बचें. व्यक्तिगत विषयों पर आपका फोकस बढ़ेगा.
शुभ अंक: 8 और 9
शुभ रंग: गहरा लाल
आज का उपाय: हनुमान जी को घी-सिंदूर का चोला चढ़ाएं. "ओम् अं अंगारकाय नमः" का जाप करें. किसी भी तरह के पूर्वाग्रह को मन से निकाल दें.
धनु: मान-सम्मान और पद में वृद्धि
धनु राशि के जातकों के मान-सम्मान में आज भारी वृद्धि होने वाली है. साहस और सहकार के साथ आप अपनी राह खुद बनाएंगे. वाणिज्यिक मामलों में आपकी पहल सफल रहेगी. भाइयों के साथ रिश्ता मजबूत होगा. पेशेवर मामले आपके पक्ष में बनेंगे और करीबियों का पूरा समर्थन मिलेगा. आपकी दीर्घकालिक योजनाएं अब आकार लेने लगेंगी. अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा. संपर्क और संवाद प्रभावशाली रहेगा और कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
शुभ अंक: 2, 3, 8 और 9
शुभ रंग: सिंदूरी लाल
आज का उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और गुड़-चने का प्रसाद बांटें. अपने संवाद कौशल को और बेहतर बनाने का प्रयास करें.
मकर: विवाह प्रस्ताव और खुशियों का आगमन
मकर राशि के विवाह योग्य लोगों के लिए आज उचित प्रस्ताव आ सकते हैं. घर में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी अतिथि का आगमन हो सकता है. आप अपनों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे और आपसी विश्वास बना रहेगा. व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें. प्रबंधन और प्रशासन के कार्यों में सक्रियता दिखाएं. स्वास्थ्य और व्यक्तित्व पर ध्यान देना आपके लिए जरूरी है. मनोबल ऊंचा रहेगा और जीवन आनंदमय व्यतीत होगा.
शुभ अंक: 2, 8 और 9
शुभ रंग: भूरा
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा-वंदना करें. उन्हें चोला चढ़ाएं. मन में सबके प्रति आदर का भाव बनाए रखें.
कुंभ: रचनात्मकता और साख में बढ़ोत्तरी
कुंभ राशि के जातकों की रचनात्मकता आज चरम पर रहेगी. सृजन के कार्यों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में तेजी आएगी और आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा और आप सबको साथ लेकर चलने में सफल होंगे. भूमि और भवन से जुड़े कार्य पूरे होंगे. पार्टनरशिप में किए गए काम सफल रहेंगे. संसाधनों में वृद्धि होगी और आप अपने कला-कौशल से सभी क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ेंगे.
शुभ अंक: 2, 8 और 9
शुभ रंग: गेंहुंआ
आज का उपाय: महावीर हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें चोला चढ़ाएं. अपने दैनिक रुटीन को संवारें और नए सृजन पर बल दें.
मीन: बजट और निवेश पर दें ध्यान
मीन राशि के जातकों के लिए आज खर्च पर नियंत्रण रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. विनय और विवेक से ही अपने व्यापारिक मामलों को साधें. लेनदेन के मामलों में बहुत संवेदनशील रहें और सावधानी बरतें. निवेश बढ़ा हुआ रह सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलना ही बुद्धिमानी है. दान-धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. पेशेवर तरीके से काम करें और उधार लेने या देने से बचें. घर-परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, दूर देश के रुके हुए काम बन सकते हैं.
शुभ अंक: 2, 3, 8 और 9
शुभ रंग: स्वर्णिम
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें. उन्हें चोला चढ़ाएं और प्रसाद बांटें. दान-पुण्य के कार्यों को बढ़ावा दें.