scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 मई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में तीन दिन के अंदर दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है. 17 मई से सीएनजी के दाम एक रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं. PM मोदी ने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रोब जेटन के साथ एक अहम बैठक की है. इस दौरान कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए. यहां पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement
X
आज की ताजा खबरें पढ़ें. (Photo- ITGD)
आज की ताजा खबरें पढ़ें. (Photo- ITGD)

दिल्ली में तीन दिन में सीएनजी 3 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने कांगो और युगांडा में फैले इबोला के प्रकोप को देखते हुए इंटरनेशनल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड्स दौरे के दौरान कई अहम समझौते हुए हैं. 

दिल्ली NCR में फिर महंगी हुई CNG, तीन दिन में दूसरी बार बढ़े दाम

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को सीएनजी की कीमतों में लगातार दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है. आज से सीएनजी एक रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है. इस फैसले के बाद अब दिल्ली में सीएनजी 80.09 रुपये और नोएडा-गाजियाबाद में 88.70 रुपये प्रति किलो मिलेगी. इससे पहले 15 मई को भी सीएनजी के दाम दो रुपये बढ़ाए गए थे.

अमेरिका ने होर्मुज में लौटाए 78 जहाज, 4 को ऑपरेशन के लायक भी नहीं छोड़ा... CENTCOM का दावा

अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के खिलाफ अपनी समुद्री कार्रवाई को लेकर बड़ा दावा किया है. CENTCOM ने शनिवार को कहा कि अब तक 78 कमर्शियल जहाजों को रास्ते से वापस लौटाया गया है, जबकि 4 जहाजों को "डिसेबल" कर दिया गया, ताकि वे ईरानी बंदरगाहों तक न पहुंच सकें. दरअसल, होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका की सख्त समुद्री निगरानी और ब्लॉकेड लागू है.

Advertisement

टेक्नोलॉजी से ट्रेड तक... PM मोदी और रॉबन जेटेन का सहयोग पर जोर, रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर भारत-नीदरलैंड्स के संबंध

PM मोदी इन दिनों 5 देशों के दौरे पर हैं. शनिवार को वो नीदरलैंड पहुंचे थे. इस दौरान PM मोदी ने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रोब जेटन के साथ एक अहम बैठक की है. बैठक में दोनों प्रधानमंत्रियों ने व्यापार, रक्षा, टेक्नोलॉजी, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा और एजुकेशन सहित कई क्षेत्रों में चल रहे सहयोग पर बात की. इस दौरान कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए.

CBSE में ये बदलावों का साल है! अब 9वीं में लैंग्वेज को लेकर आया नया रूल, 10वीं में प्रेशर कम, समझें पूरा गण‍ित 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9 और 10 के लिए भाषा नीति में बड़ा बदलाव किया है. अब 2026-27 सत्र से कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य होगा. यह नया नियम 1 जुलाई 2026 से देशभर के सभी CBSE स्कूलों में लागू किया जाएगा. हालांकि राहत की बात यह है कि तीसरी भाषा का कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में पेपर नहीं होगा.

सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या पहुंची 37, नियुक्ति को राष्ट्रपति की मंजूरी

केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि राष्ट्रपति ने 'सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026' को अपनी मंजूरी दे दी है. जजों की इस बढ़ी हुई संख्या में भारत के CJI शामिल नहीं हैं.

Advertisement

कांगो में इबोला वायरस से 80 मौतें, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने रविवार को कांगो और युगांडा में फैले इबोला के प्रकोप को इंटरनेशनल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है. हालांकि, WHO ने स्पष्ट किया कि बंडिबुग्यो वायरस से फैला यह संक्रमण महामारी घोषित किए जाने के मानकों पर खरा नहीं उतरता. कांगो के इटुरी प्रांत में इबोला वायरस से 80 लोगों की संदिग्ध मौत हुई है.

KKR vs GT, IPL 2026 Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस में बरकरार, हाईस्कोरिंग मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को हराया

IPL 2026 के मैच नंबर-60 में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटन्स पर 29 रनों से जीत हासिल की. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए 248 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वो 4 विकेट पर 218 रन ही बना सकी. इस जीत के चलते कोलकाता प्लेऑफ की रेस में अब भी बनी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement