भारत का एक तेल टैंकर मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंच गया है. वहीं, राहुल गांधी ने गुरुवार को ईरान युद्ध और तेल-LPG संकट पर लोकसभा को संबोधित किया. इन खबरों के अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे. पढ़ें गुरुवार शाम की बड़ी खबरें.
होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत पहुंचा पहला तेल टैंकर, ईरान जंग के बीच इंडियन कैप्टन ने यूं दिया 'चकमा'
भारत का एक तेल टैंकर मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंच गया है. मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने बताया कि यह टैंकर बुधवार को मुंबई बंदरगाह पहुंचा. बताया जा रहा है कि जहाज का सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट पार करना बेहद खतरनाक था लेकिन भारतीय कप्तान की सूझबूझ से टैंकर को स्ट्रेट पार करा दिया.
राहुल गांधी ने एपस्टीन संग जोड़ा हरदीप पुरी का नाम, लोकसभा में हंगामा, भड़के स्पीकर ओम बिरला
राहुल गांधी ने गुरुवार को ईरान युद्ध और तेल-LPG संकट पर लोकसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पूछा कि रूस से हम तेल क्यों नहीं ख़रीद सकते. अमेरिका कौन होता है तेल नीति तय करने वाला. उन्होंने एपस्टिन फाइल का मुद्दा उठाते हुए हरदीप सिंह पर भी हमला बोला. जिसके बाद स्पीकर ने कहा कि जिस मुद्दे पर नोटिस दिया है उस पर बोल सकते हैं.
चांदी ₹2200 से ज्यादा सस्ती, सोने के भी गिरे दाम, यहां चेक करें 22-24 कैरेट गोल्ड का रेट
भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. 916 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट अब 1 लाख 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है. वहीं दूसरी ओर 999 शुद्धता वाली चांदी भी 2200 रुपये से अधिक की गिरावट के साथ 263800 रुपये किलो तक आ गई है.
'जहाजों की सुरक्षा पर ईरान से हुई बात, ज्यादा नहीं बता सकते...', होर्मुज रूट को लेकर MEA का बयान
मिडिल ईस्ट के संकट को लेकर गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के अपने समकक्ष से तीन बार बातचीत की है. जिनमें ऊर्जा से लेकर शिपिंग तक को लेकर चर्चा की गई. उन्होंने बताया कि ईरान में क़रीब 9 हज़ार भारतीयों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है.
PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कल आएंगे 2000 रुपये, लिस्ट में चेक करें अपना नाम, ये है प्रोसेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे. इस दौरान देशभर के 9 करोड़ 23 लाख से अधिक किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे. पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त में कुल 18640 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे जाएंगे.
अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण फंस गई ये 2 टीम, अब हुईं भारत से रवाना, ICC ने दिया अपडेट
अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक यात्रा संकट के बीच भारत में रुकी साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज़ की टीमें आखिरकार अपने-अपने देश के लिए रवाना हो गई हैं. ICC ने आधिकारिक अपडेट जारी कर इसकी पुष्टि की है. पिछले 24 घंटे के भीतर साउथ अफ्रीका के 29 सदस्य और वेस्टइंडीज के 16 सदस्य अलग-अलग फ्लाइट्स से अपने देश के लिए रवाना हुए.
मैच फिक्सिंग के आरोप में पूर्व IPL क्रिकेटर सस्पेंड... ICC ने इन दो लोगों पर पर भी लिया तगड़ा एक्शन
ICC ने भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए वेस्टइंडीज के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर जेवोन सर्ल्स को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. आईसीसी के मुताबिक सर्ल्स को एंटी-करप्शन कोड का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. यह मामला 2023-24 में बारबाडोस में खेले गए Bim10 लीग से जुड़ा हुआ है.
15 मार्च को नई दिल्ली में BCCI की ओर से 'नमन अवॉर्ड्स' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बोर्ड सम्मानित करेगा. पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि शुभमन गिल को 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. वहीं टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा जाएगा.
स्थायी DGP नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कई राज्यों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने कई राज्यों में स्थायी पुलिस महानिदेशक यानी DGP की नियुक्ति नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई. अदालत ने कहा कि उसके फैसलों और दिशानिर्देशों का पालन अभी भी कई राज्यों में नहीं हो रहा है. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के चीफ सेक्रेटरी के खिलाफ अवमानना का मामला भी खत्म कर दिया.
दुबई में नया बिल्डिंग कानून लागू, लापरवाही पर लगेगा करोड़ों का जुर्माना
यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अमीरात में इमारतों की गुणवत्ता और सुरक्षा को दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक नया कानून जारी किया है. यह कानून अनिवार्य नियमों के माध्यम से दुबई में इमारतों की सुरक्षा, संरचनात्मक अखंडता और स्थिरता को बढ़ावा देने का प्रयास करता है.