प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरलम और तमिलनाडु दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वहीं, देश में एलपीजी संकट के बीच मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने कहा कि भारत में LPG, CNG और PNG की आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए. इन खबरों के अलावा, ईरान जंग के चलते जेट ईंधन महंगा होने के कारण एअर इंडिया ने टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.
PM मोदी करेंगे केरलम-तमिलनाडु का दौरा, 10,800 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन; रेल सेवा को भी मिलेगी हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरलम और तमिलनाडु का दौरा करेंगे. इस दौरान PM मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इस दौरे से पहले PM ने कहा कि तमिलनाडु में डीएमके अब एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित है. केरलम पहुंचने पर प्रधानमंत्री अखिल केरल धीवरा सभा के गोल्डन जुबली समारोह में भी भाग लेंगे.
तेल-गैस को लेकर देश में क्या है हाल? एक्शन में PM मोदी, कहा- घबराएं नहीं, धड़ाधड़ दिए ये आदेश
देश में एलपीजी संकट के बीच मंगलवार को कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने कहा कि भारत में LPG, CNG और PNG की आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए. उन्होंने मंत्रालयों को हर संभावित चुनौती के लिए तैयार रहने को कहा. PM ने भरोसा दिलाया कि देश में फिलहाल ईंधन की कोई कमी नहीं है. देश में LPG की पर्याप्त मात्रा है, घबराने की आवश्यकता नहीं है.
LPG के बाद अब हवाई सफर हुआ महंगा, Air India ने टिकट पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया
ईरान जंग से पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में हवाई यात्रा पर भी दिखने लगा है. जेट ईंधन महँगा होने के कारण एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फ़ैसला किया है. डोमेस्टिक और इंटरनेशनल उड़ानों में चरणबद्ध बढ़ोतरी होगी. डोमेस्टिक और SAARC रूट्स पर टिकट करीब 399 रुपये तक महंगे होंगे.
वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी को पेश किया गया एयरोड्रम लाइसेंस
वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विकास तेजी से किया जा रहा है. एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमन हैं. जेवर एयरपोर्ट के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से मुलाकात कर उन्हें एयरोड्रोम लाइसेंस पेश किया. इस औपचारिक प्रक्रिया के साथ इस एयरपोर्ट के संचालन की दिशा में जरूरी चरण पूरा हो गया है.
UPSC CSE एग्जाम के मार्क्स जारी, जानें टॉपर अनुज अग्निहोत्री को कितने मिले नंबर
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी यूपीएससी ने CSE 2025 के नतीजों के बाद चयनित उम्मीदवारों के मार्क्स भी जारी कर दिए हैं. टॉपर अनुज अग्निहोत्री ने 2025 में से 1071 अंक हासिल किए. उन्हें मेन्स में 867 और इंटरव्यू में 204 नंबर मिले. राजेश्वरी सुवे एम 1067 अंकों के साथ दूसरे और अकांक्ष ढुल 1057 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं.
'मिडिल ईस्ट संकट का असर देशवासियों पर न पड़े...', PM मोदी ने मंत्रियों को दिए ये निर्देश
PM मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इस दौरान पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर भी चर्चा हुई. बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों और मंत्रालयों को निर्देश दिया कि वे साथ मिलकर काम करें ताकि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर देश के नागरिकों पर कम से कम पड़े.
डिप्लोमेटिक बटन ऑन... जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री अराघची को लगाया फोन, जानिए क्या हुई बात
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अपने ईरानी काउंटरपार्ट सैयद अब्बास अराघची से बात की और वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा की. 28 फरवरी के बाद से यह उनकी तीसरी बातचीत थी, जब US और इज़रायल ने ईरान पर हमला किया था, जिसके बाद पूरे इलाके के कई देशों पर जवाबी हमले किए गए थे. जयशंकर ने इस बातचीत लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया.
मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स में हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू... इंटरनेट सस्पेंड, उतारनी पड़ी सेना
मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले में मंगलवार को हिंसा के बाद स्थिति को कंट्रोल करने के लिए कर्फ्यू लगाना पड़ा. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के दौरान की गई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई. यह घटना चिबिनांग इलाके में हुई, जहां आदिवासी और गैर-आदिवासी समूहों के बीच झड़प हो गई थी.