UPSC CSE एग्जाम के मार्क्स जारी, जानें टॉपर अनुज अग्निहोत्री को कितने मिले नंबर
UPSC CSE एग्जाम का रिजल्ट 6 मार्च 2026 को जारी कर दिया था और अब बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों के मार्क्स जारी कर दिए हैं. ऐसे में जान लेते हैं कि टॉपर अनुज अग्निहोत्री को कितने नंबर मिले हैं.
Advertisement
X
UPSC CSE सिविल सेवा एग्जाम 2025 के रिजल्ट के बाद बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों के मार्क्स की घोषणा भी कर दी है. (Photo : ITG)
UPSC CSE सिविल सेवा एग्जाम 2025 के रिजल्ट के बाद बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों के मार्क्स की घोषणा भी कर दी है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर मेन्स, इंटरव्यू और कुल मार्क्स देख सकते हैं. इस परीक्षा के टॉपर अनुज अग्निहोत्री ने 2025 में से 1071 नंबर हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है.
अनुप को मेन्स में 1750 में से 867 और इंटरव्यू में 275 में से 204 नंबर मिले हैं. दूसरे स्थान पर रहीं राजेश्वरी सुवे एम के 1067 (मेन्स में 865 और इंटरव्यू में 202) वहीं, थर्ड टॉपर अकांक्ष ढुल को कुल 1057 (मेन्स में 864 और इंटरव्यू में 193) अंक मिले हैं.
बता दें कि यूपीएससी की ओर से कटऑफ पेपर 1 के बेसिस पर किए गए हैं.सिविल सेवा परीक्षा के नियम-15 के अनुसार जीएस पेपर-II पास करने के लिए 33 प्रतिशत अंक की जरूरत है.