scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 अप्रैल 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान की महाबैठक से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कड़े तेवर दिखाते हुए होर्मुज जलमार्ग खोलने की चेतावनी दी है. इसी बीच, पाकिस्तान ने डीजल की कीमतों में ₹135 की बड़ी कटौती कर सबको चौंका दिया. अंतरिक्ष से भी सुखद खबर आई, नासा का आर्टेमिस-2 मिशन 10 दिन बाद चांद का सफर पूरा कर सुरक्षित धरती पर लौट आया है. वहीं, यूपी की वोटर लिस्ट में बीजेपी के गढ़ों में ज्यादा नाम कटने से हलचल है और आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के तूफान ने आरसीबी को धो डाला. पढ़े आज सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement
X
ट्रंप ने ईरान पर फिर हमले के संकेत दिए. (Photo: AP /Julia Demaree Nikhinson)
ट्रंप ने ईरान पर फिर हमले के संकेत दिए. (Photo: AP /Julia Demaree Nikhinson)

इस्लामाबाद में होने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कड़े तेवर दिखाते हुए ईरान को चेतावनी दी है. इसी बीच, पाकिस्तान ने बैठक से पहले डीजल की कीमतों में ₹135 की बड़ी कटौती की है. नासा का आर्टेमिस-2 मिशन 10 दिन बाद चांद का सफर पूरा कर धरती पर लौट आया है. वहीं, यूपी की राजनीति में वोटर लिस्ट के आंकड़ों ने चौंकाया है, जहां बीजेपी के गढ़ों में ज्यादा वोट कटे हैं. खेल जगत में आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी की आंधी ने आरसीबी को धो डाला. पढ़े आज की बड़ी खबरें.

'ईरान जिंदा है तो सिर्फ बातचीत के लिए, होर्मुज तो खुलकर रहेगा', शांति वार्ता से पहले ट्रंप की धमकी 

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में आज होने वाली शांति वार्ता से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है. ट्रंप ने दावा किया है कि 'ईरान के पास कोई ऑप्शन नहीं है और वो सिर्फ बातचीत के लिए जिंदा है.' उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर कहा कि ईरान अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर कंट्रोल करके दुनिया को ज़बरन वसूली का शिकार बना रहा है.

PAK में 135 रुपये सस्ता हुआ डीजल, US-ईरान मीटिंग से पहले शहबाज का ऐलान

ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान में शांति वार्ता से पहले पाकिस्तान ने पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में कमी की घोषणा की गई है. इस दौरान पाकिस्तान में डीज़ल की कीमतों में 135 रुपये कम की गई है. अब डीजल 520 रुपये प्रति लीटर से घटकर 385 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसके अलावा पेट्रोल की कीमत में भी 12 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है.

Advertisement

Artemis 2 Splashdown: चांद का सफर.. 10 दिन बाद धरती पर लौटे चंद्रयात्री, प्रशांत महासागर में उतरा NASA का यान

नासा के आर्टेमिस II मिशन के चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर सुरक्षित वापस आ गए हैं. उनका कैप्सूल यानी इंटीग्रिटी ने प्रशांत महासागर में दक्षिणी कैलिफोर्निया तट के पास समंदर में उतरा. यह मिशन 10 दिनों तक चला. इंसानों ने पिछले 50 सालों में पहली बार चंद्रमा के पास की यात्रा की है. इस यात्रा में उन्होंने कुल 11.16 लाख किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी तय की.

मुस्लिम बहुल जिलों में नहीं, BJP के गढ़ में कटे ज्यादा वोटर... SIR के बाद यूपी के चौंकाने वाले आंकड़े

यूपी एसआईआर में मुस्लिम बहुल इलाकों में कम नाम कटे, जबकि बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले इलाकों में ज्यादा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटे हैं. लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज और कानपुर जैसे बीजेपी के प्रभाव वाले क्षेत्रों में 18 से 23 फीसदी वोट कटे. वहीं, बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर जैसे जिलों में 10 से 12 फीसदी के आसपास वोट कटे हैं.

न्यू नोएडा परियोजना के लिए जमीन देने वाले किसान होंगे मालामाल, मुआवजा दर बढ़ी

नोएडा ऑथोरिटी ने न्यू नोएडा परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की दर बढ़ाकर ₹4,300 प्रति वर्ग मीटर कर दी है, जो अब यमुना ऑथोरिटी द्वारा दी जा रही दर के बराबर हो गई है.  नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि पिछले करीब 10 साल से जमीन की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी, जिससे किसान अपनी जमीन देने में रुचि नहीं दिखा रहे थे.

Advertisement

RR VS RCB, IPL 2026 Highlights: गुवाहाटी में वैभव सूर्यवंशी की आंधी... राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को धो डाला, ध्रुव जुरेल भी चमके

IPL 2026 में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने राजस्थान को जीत के लिए 202 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 18 ओवर में हासिल कर लिया. राजस्थान की जीत में वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही. वैभव ने 26 बॉल पर 78 रन बनाए.

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग में बवाल, 'रुक-रुक' कर गेंदबाजी करने वाले उस्मान तार‍िक को डेर‍िल म‍िचेल ने स‍िखाया सबक, VIDEO

PSL 2026 के एक मैच के दौरान न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तार‍िक की गेंद का सामना करने से इनकार कर दिया. इस मैच में जब तार‍िक अपना ओवर डाल रहे थे, तब शुरुआती तीन गेंदों पर तीन सिंगल आए. लेकिन चौथी गेंद पर मिचेल अचानक क्रीज से हट गए, बाद में अंपायर की दखल के बाद मामला सुलझा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement