scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 मई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19kg) और 5 किलो वाले एलपीजी के दाम में तगड़ा इजाफा हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी हैं.

Advertisement
X
एलपीजी की कीमतों में बड़ा इजाफा. (Photo: ITG)
एलपीजी की कीमतों में बड़ा इजाफा. (Photo: ITG)

एलपीजी कमर्शियल सिलडेंर और 5 किलो वाले एलपीजी के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. अब दिल्‍ली, मुंबई समेत बाकी शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 3 हजार रुपये के पार पहुंच गई हैं. वहीं, विदेश मंत्रालय और चीन सरकार के सहयोग से कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल जून से अगस्त के बीच आयोजित होगी. पढ़ें शुक्रवार सुबह की बड़ी खबरें.

मई के पहले दिन फूटा महंगाई बम... 19kg वाला सिलेंडर 993 रुपये, तो 5 किलो LPG 261 रुपये हुआ महंगा

सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹993 और 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में ₹261 की बढ़ोतरी कर दी हैं. इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्‍ली, मुंबई समेत बाकी शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें ₹3 हज़ार के भी पार पहुंच गई हैं. घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई इज़ाफा नहीं किया गया है. 

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख

विदेश मंत्रालय और चीन सरकार के सहयोग से कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल जून से अगस्त के बीच आयोजित होगी. इस बार उत्तराखंड राज्य से लिपुलेख दर्रे के रास्ते 50 यात्रियों के 10 दल यात्रा करेंगे, वहीं सिक्किम राज्य से नाथू ला दर्रे के रास्ते भी 50 यात्रियों के 10 दल प्रस्थान करेंगे. आवेदन के लिए वेबसाइट kmy.gov.in शुरू कर दी गई है.  

Advertisement

IPL 2026: होल्डर के 2 व‍िकेट, 3 कैच से पलटा मैच, RCB च‍ित... GT की पांचवीं जीत में ग‍िल-बटलर चमके

IPL 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 155 का स्कोर बनाया. जवाब में गुजरात ने 15.5 ओवर में टारगेट कंपलीट कर ल‍िया. गुजरात के जेसन होल्डर इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

दिल्ली में सबसे ज्यादा बारिश वाला अप्रैल, इस दिन से फिर होगी बारिश, जानें देशभर का मौसम

दिल्ली में इस साल अप्रैल के महीने में 2008 के बाद सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है. इस साल अप्रैल के पूरे महीने में 29.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 16.7 मिमी से काफी अधिक है. इससे पहले 2008 में सफदरजंग स्टेशन पर 38.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी. हालांकि मई की शुरुआत में बारिश में कुछ कमी आएगी.

ओंटेरियो के बाद अब कनाडा का ये प्रांत वापस करेगा PR की हजारों फाइल्स

कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत ने अपने इमिग्रेशन सिस्टम में एक अहम बदलाव करते हुए स्थायी निवास की प्रक्रिया से जुड़े उम्मीदवारों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं. इसके तहत 1 मई 2026 से जमा किए जाने वाले सभी नए EOI प्रोफाइल केवल 12 महीने तक ही वैध रहेंगे. विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला कनाडा के अन्य प्रांतों की नीति के अनुरूप है.

Advertisement

पाकिस्तान में 400 रुपये के करीब पहुंचा पेट्रोल, नेपाल में 12 रुपये तक सस्ता हुआ डीजल

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल में 6.51 रुपये और डीज़ल में 19.39 रुपये प्रति लीटर की भारी वृद्धि की है. वहां अब पेट्रोल की कीमत 399.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीज़ल 399.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, दूसरी तरफ नेपाल में पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये और डीजल में 12 रुपये की कटौती हुई है.

एकांत कारावास और आंखों में इंफेक्शन... मेडिकल ग्राउंड पर इमरान खान ने डाली रिहाई की अर्जी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी बिगड़ती सेहत और जेल के ख़राब हालात का हवाला देते हुए अदालत से रिहाई की मांग की है. इमरान के वकील ने कोर्ट में बताया कि इमरान की आंखों में सिर्फ 15 प्रतिशत रोशनी बाकी रह गई है. इमरान खान और उनकी बीवी 190 मिलियन पाउंड के भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में जेल में बंद हैं.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement