scorecardresearch
 

ओंटेरियो के बाद अब कनाडा का ये प्रांत वापस करेगा PR की हजारों फाइल्स

नए नियम के तहत उम्मीदवारों को हर साल अपनी प्रोफाइल अपडेट या दोबारा जमा करनी होगी, ताकि केवल सक्रिय और योग्य आवेदक ही चयन प्रक्रिया में बने रहें.

Advertisement
X
 नोवा स्कोटिया ने प्रांतीय नामांकित उम्मीदवार प्रोफाइल की एक्स्पायरी डेट लागू की.
नोवा स्कोटिया ने प्रांतीय नामांकित उम्मीदवार प्रोफाइल की एक्स्पायरी डेट लागू की.

कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत ने अपने इमिग्रेशन सिस्टम में एक अहम बदलाव करते हुए स्थायी निवास (PR) की प्रक्रिया से जुड़े उम्मीदवारों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं. नोवा स्कोटिया नॉमिनी प्रोग्राम (NSNP) के तहत अब एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) प्रोफाइल अनिश्चित समय तक वैध नहीं रहेंगी, बल्कि उनकी एक तय समय सीमा होगी.

प्रांत की ओर से 27 अप्रैल 2026 को जारी अपडेट के अनुसार, 1 मई 2026 से जमा किए जाने वाले सभी नए EOI प्रोफाइल केवल 12 महीने तक ही वैध रहेंगे. इसका मतलब ये है कि अगर किसी उम्मीदवार को एक साल के अंदर प्रांतीय नामांकन के लिए नहीं चुना जाता है, तो उसकी प्रोफाइल अपने आप समाप्त हो जाएगी और उसे दोबारा नया EOI जमा करना होगा. इससे पहले तक उम्मीदवारों की प्रोफाइल बिना किसी समय सीमा के पूल में बनी रह सकती थी, जिससे कई पुराने और निष्क्रिय आवेदन भी सिस्टम का हिस्सा बने रहते थे.

बता दें कि पीआर के लिए पहले उम्मीदवार की EOI प्रोफाइल बनाई जाती है. फिर स्कोर-शिक्षा समेत सभी पैमाने पूरे होने पर सरकार की तरफ से पीआर का इंविटेशन आता है. इसके बाद इंविटेशन को स्वीकार कर सभी दस्तावेज भेजे जाते हैं.

Advertisement

अब नए नियम के साथ ही सरकार ने पहले से मौजूद प्रोफाइलों के लिए भी नई व्यवस्था तय की है. जिन उम्मीदवारों ने 1 मई 2024 से पहले अपना EOI जमा किया था, उनकी सभी प्रोफाइल 1 मई 2026 को बंद कर दी जाएंगी. हालांकि, प्रांत ने साफ किया है कि प्रोफाइल का बंद होना किसी भी तरह से आवेदन के अस्वीकृत होने के बराबर नहीं माना जाएगा लेकिन अगर ऐसे उम्मीदवार अब भी चयन की प्रक्रिया में बने रहना चाहते हैं, तो उन्हें नई पात्रता के अनुसार फिर से EOI दाखिल करना होगा.

वहीं, जिन उम्मीदवारों ने 1 मई 2024 से 30 अप्रैल 2026 के बीच EOI जमा किया है, उन्हें कुछ राहत दी गई है. इन प्रोफाइलों को 30 अप्रैल 2027 तक वैध रखा जाएगा. इस अवधि के दौरान अगर उनका चयन हो जाता है तो वे आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे, लेकिन अगर तय समय तक चयन नहीं होता है, तो उन्हें भी नई प्रोफाइल बनानी पड़ेगी.

सरकार का कहना है कि यह बदलाव महज तकनीकी नहीं, बल्कि इमिग्रेशन सिस्टम को ज्यादा प्रभावी और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. प्रांत अब ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देना चाहता है जिनकी जानकारी अपडेटेड हो और जो वास्तव में वर्तमान लेबर मार्केट की जरूरतों के अनुरूप हों. लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी प्रोफाइल न केवल चयन प्रक्रिया को धीमा करती थीं, बल्कि सही उम्मीदवारों तक पहुंचने में भी बाधा बनती थी.

Advertisement

विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला कनाडा के अन्य प्रांतों की नीति के अनुरूप है, जहां पहले ही EOI की वैधता अवधि 6 से 12 महीने के बीच तय की जा चुकी है. नोवा स्कोटिया का यह कदम इसी व्यापक प्रवृत्ति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें इमिग्रेशन सिस्टम को अधिक पारदर्शी, तेज और जरूरतों के अनुरूप बनाने पर जोर दिया जा रहा है.

यह अपडेट ऐसे समय में आया है जब नोवा स्कोटिया हाल ही में अपने इमिग्रेशन मार्गों में भी बदलाव कर चुका है. प्रांत ने अपनी 10 अलग-अलग केटेगरी को घटाकर केवल चार प्रमुख केटेरगरी में समाहित किया है, ताकि प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जा सके. ऐसे में EOI की समय सीमा तय करना उसी दिशा में अगला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

कुल मिलाकर, अब कनाडा में PR के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी हो गया है कि वे अपनी प्रोफाइल को समय-समय पर अपडेट करते रहें और सक्रिय बने रहें, क्योंकि लंबा इंतजार करने वाली पुरानी व्यवस्था अब धीरे-धीरे समाप्त की जा रही है.

बता दें कि इससे पहले कनाडा की ओंटारियो सरकार ने अचानक अपना Skilled Trades Stream बंद कर दिया था. इसके साथ ही इस प्रोग्राम के तहत जमा की गई सारी एप्लीकेशन्स वापस भेज दी गईं. ये एप्लीकेशन्स पिछले डेढ़ से दो साल तक से लंबित थी. हालांकि इस पर सरकार का कहना था फ्रॉड के केस सामने आने के बाद ये कदम उठाया गया है. जिसकर बड़ी तादाद में सड़कों पर हंगामा भी हुआ था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement