scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 अप्रैल 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 195.50 रुपये महंगा किया. वहीं, आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने गुजरात को 3 विकेट से मात दी.

Advertisement
X
मिडिल-ईस्ट जंग की वजह वजह से कमर्शियल एलपीजी कीमतों में बदलाव (File Photo: ITG)
मिडिल-ईस्ट जंग की वजह वजह से कमर्शियल एलपीजी कीमतों में बदलाव (File Photo: ITG)

वेस्ट एशिया युद्ध के चलते क्रू़ड ऑयल की कीमतें आसमान छू रही हैं. इसका असर भारत में तेल और गैस की कीमतों पर दिख रहा है. ऐसे में भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 195.50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी है. वहीं, आईपीएल 2026 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से रौंद दिया. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें. 

वित्तीय वर्ष के पहले दिन महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 195.50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी है. बुधवार से लागू हुई इन नई कीमतों ने व्यापारियों और रेस्टोरेंट संचालकों की चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली में अब 19 Kg कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है.

IPL 2026: कूपर कोनोली के सामने गुजरात का सरेंडर, 3 विकेट से जीती पंजाब किंग्स


आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की. मैच में पंजाब की जीत के हीरो कूपर कोनोली रहे, ज‍िन्होंने नाबाद 72 रनों की पारी खेली. 

Advertisement

केंद्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई विभागों में नए सचिवों की ​हुई नियुक्ति

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 31 मार्च को समाप्त हो गया. इसी दिन केंद्र सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल करते हुए कई अहम मंत्रालयों में नए सेक्रेटरी अपॉइंट किए हैं. ये बदलाव प्रशासनिक सुधार, सूचना-प्रसारण, ग्रामीण विकास और अन्य विभागों में हुए हैं. इन नियुक्तियों को सरकार के प्रशासनिक ढांचे को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अहम माना जा रहा है.

Mayday... अचानक बजा धुएं का अलार्म, दिल्ली आ रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट की यूपी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. एअर इंडिया एक्सप्रेस के इस विमान में 148 लोग सवार थे. प्लेन में अचानक हवा में ही धुएं का अलार्म बजने लगा. पायलट ने Mayday कॉल किया था. इसके तुरंत बाद लखनऊ के एटीसी को सूचना दी गई थी और फिर विमान की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. 

US की छूट के बाद फिर शुरू हुआ भारत-ईरान तेल व्यापार, गुजरात आ रहा टैंकर

भारत और ईरान के बीच तेल व्यापार एक बार फिर शुरू हो गया है. साल 2019 के बाद पहली बार ईरानी कच्चे तेल से भरा एक कार्गो गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है. यह अमेरिकी प्रशासन द्वारा समुद्र में ईरानी ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दिए जाने के चलते संभव हो पाया है. हालांकि इस कार्गो का खरीदार कौन है, यह अभी क्लेयर नहीं हो पाया है.

Advertisement

रूस में बड़ा विमान हादसा, पहाड़ी से टकराकर क्रैश हुआ An-26 सैन्य विमान, 29 लोगों की गई जान

रूस के क्रीमिया में बुधवार सुबह सैन्य विमान An-26 पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया. इस हादसे में विमान में सवार सभी 29 लोगों की मौत हो गई. विमान में 23 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब विमान क्रीमियाई प्रायद्वीप के ऊपर से गुजर रहा था. रूसी रक्षा मंत्रालय ने  हादसे में किसी के भी नहीं बचने की पुष्टि की है.

ऊर्जा संकट के बीच भारत को बड़ी राहत! होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा LPG टैंकर, जानें लाया कितनी गैस

मिडिल-ईस्ट संघर्ष ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर संकट का खतरा पैदा कर दिया है. खतरनाक समुद्री रास्तों और युद्ध जैसी स्थितियों को पार करते हुए दो बड़े LPG टैंकर भारत की ओर बढ़ रहे हैं. गैस टैंकर और एलपीजी कैरियर BW TYR स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर मुंबई के समुद्री तट पर पहुंच गया है. ये जहाज भारत के लिए बेहद जरूरी कार्गो लेकर आया है.

IPL के बाद टाइट हुआ टीम इंडि‍या का शेड्यूल, जिम्बाब्वे में 3 मैचों की T20I सीरीज का ऐलान

IPL 2026 के बाद टीम इंडिया का इंटरनेशनल शेड्यूल और भी ज्यादा व्यस्त हो गया है. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म करने के तुरंत बाद भारत जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगा, जहां 3 मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. यह दौरा जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में होगा. खास बात यह है कि पिछले चार सालों में यह भारत का जिम्बाब्वे का तीसरा दौरा होगा.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement