scorecardresearch
 
Advertisement
न्यूज़

मुंह पर चोट, जूता गायब-गंदे कपड़े... चर्चा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के धरने की PHOTOS

rahul congress protest
  • 1/12

संसद का मॉनसून सत्र शुरू होगा, तो दिल्ली में इतना बड़ा सियासी भूचाल आ जाएगा किसी ने सोचा भी नहीं होगा. मॉनसून सत्र के पहले दिन कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर से संसद चलो मार्च पर हंगामा, पुलिस से भिड़ंत और अगले दिन, पीएम आवास के पास कांग्रेस का हाई वोल्टेज हंगामा और धरना प्रदर्शन.

rahul police
  • 2/12

पुलिस का राहुल गांधी को धरने से उठाना, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं और अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई दिग्गजों को हिरासत में लेना. दिल्ली से लेकर पूरे देश में इसी पर चर्चा हो रही है.

dharmendra pradhan
  • 3/12

NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग से शुरु हुआ ये प्रदर्शन पीएम आवास यानी 7 लोक कल्याण मार्ग तक पहुंच गया.

Advertisement
rahul priyanka gandhi
  • 4/12

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी बाकी सांसदों, नेताओं के साथ, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर से बैठक करके अचानक मार्च करते हुए निकल पड़ते हैं.

rahul news
  • 5/12

फिर 7 लोक कल्याण मार्ग पर यानी प्रधानमंत्री के आवास वाली सड़क पर पीएम आवास से कुछ दूरी पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत बाकी कांग्रेस के दिग्गज नेता धरने पर बैठ जाते हैं.

rahul lock
  • 6/12

सब सांकेतिक रूप से हथकड़ी वाला प्रदर्शन करते हैं. जहां राहुल गांधी समेत दूसरे कांग्रेस नेता हाथ में लॉक लगने वाला थ्रेड बांध लेते हैं.

rahul meeting
  • 7/12

फिर दिल्ली पुलिस वहां पहुंचती है. राहुल गांधी से धरने से हटने के लिए कहा जाता है. लेकिन वो इनकार कर देते हैं. सरकार की तरफ से मंत्री जितेंद्र सिंह भी राहुल गांधी से बातचीत करने के लिए पहुंचते हैं. लेकिन कुछ ही देर बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को लौटना पड़ता है. राहुल गांधी धरने से हटने से मना कर देते हैं.

akhilesh yadav
  • 8/12

इसके बाद राहुल गांधी अपील करते हैं कि जो भी मानता है कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए वो पीएम आवास के सामने धरने में शामिल हो. फिर कांग्रेस के इस धरने में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हो जाते हैं। उनके साथ, विपक्ष और कई और नेता भी इस धरना प्रदर्शन में जुड़ते हैं.

rahul protest
  • 9/12

जब राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं को प्रधानमंत्री आवास के पास, धरने से उठाने के लिए, पुलिस ने घेरा बनाया, और राहुल गांधी को हटाने की कोशिश की, तो वो जमीन पर लेट जाते हैं. काफी देर तक जोर आजमाइश चलती है. आखिर में पुलिस धरने में बैठे नेताओं को उठाकर ले जाती है.

Advertisement
priyanka gandhi
  • 10/12

राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस हिरासत में लेकर, अलग अलग थानों में ले जाती है.

sonia gandhi
  • 11/12

कांग्रेस के सांसदों और नेताओं को हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया था. वहां CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी पहुंची थीं.

rahul akhliesh
  • 12/12

हिरासत में लिए गए नेताओं को देर रात छोड़ दिया गया था. बाद में राहुल गांधी ने ये वीडियो शेयर किया था.

 

Advertisement
Advertisement