दशहरा रैली के दौरान उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधा. उद्धव ने किसानों की अनदेखी, फसल मुआवजे की कमी और कर्ज माफी को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को केवल ₹5,000 दिए जा रहे हैं जबकि राजनीतिक जोड़-तोड़ पर करोड़ों खर्च होते हैं. साथ ही बांग्लादेशी घुसपैठियों और सत्ता परिवर्तन के मुद्दों पर भी बयानबाजी हुई.