शिवसेना दिवस के मौक पर उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट दोनों ने अलग-अलग कार्यक्रमों का ऐलान किया है जिसके बाद इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है. अभी हाल ही में शिवसेना उद्धव गुट में बगावत कर 6 सांसदों ने शिंदे गुट में शामिल होने के संकेत दिए हैं जिसके बाद दोनों गुटों में तनाव और बढ़ गया. शिवसेना दिवस के मौके पर प्रदर्शन को लेकर पूरे राज्य में पुलिस अलर्ट पर है.